Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

एडेमा के कारण प्रेग्नेंसी में आ सकती है ब्रेस्ट और हाथों में सूजन, जानें क्या है एडेमा

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं जिनका असर बॉडी पर अलग अलग तरह से देखने को मिलता है। प्रेगनेंसी में बॉडी में आने वाले चेंजेज में एक सूजन भी है। अगर आप एक बच्चे भी मां हैं तो आपने भी इस चीज को महसूस किया होगा।

एडेमा के कारण प्रेग्नेंसी में आ सकती है ब्रेस्ट और हाथों में सूजन, जानें क्या है एडेमा
एडेमा के कारण प्रेग्नेंसी में आ सकती है ब्रेस्ट और हाथों में सूजन, जानें क्या है एडेमा

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : October 23, 2020 10:06 AM IST

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं जिनका असर बॉडी पर अलग अलग तरह से देखने को मिलता है। प्रेगनेंसी में बॉडी में आने वाले चेंजेज में एक सूजन भी है। अगर आप एक बच्चे भी मां हैं तो आपने भी इस चीज को महसूस किया होगा। प्रेगनेंसी के दौरान बॉडी में सूजन आने के कई कारण हो सकते हैं जिनमें से एक है एडेमा। इस स्थिति में बॉडी में द्रव जमा हो जाता है जिससे ऊतक में सूजन आ जाती है। सूजन शरीर के किसी भी हिस्से में आ सकती है। आइए जानते हैं क्या होता है एडेमा और किन कारणों से होता है ये।

क्या है एडेमा?

एडेमा सूजन पैदा करने वाली लिए मेडिकल टर्म है। आमतौर पर चोट या सूजन के कारण शरीर के अंग सूज जाते हैं। एडेमा के कारण बॉडी का कोई एक छोटा भी हिस्सा सूज सकता है और पूरी बॉडी में भी सूजन आ सकती है। दवाएं, गर्भावस्था, संक्रमण और कई अन्य चिकित्सा समस्याएं एडेमा का कारण बन सकती हैं।

कब और कैसे होता है एडेमा?

एडिमा तब होती है जब आपकी छोटी रक्त वाहिकाएं पास के ऊतकों में तरल पदार्थ का रिसाव करना शुरू कर देती हैं। अतिरिक्त तरल पदार्थ सेल्स में सूजन का कारण बनता ह। यह शरीर में किसी भी हिस्से में हो सकता है। मुड़ी हुई टखने, मधुमक्खी के डंक या त्वचा के संक्रमण, फेफड़ों की बीमारी, किडनी की बीमारी, थायराइड, कमजोर लिवर, जोड़ों की अकड़न, हाथ पैरों में दर्द, वजन बढ़ना या घटना और बढ़ा हुआ रक्त दाब भी एडिमा का कारण बन सकती हैं। इनके अलावा एडिमा अन्य स्थितियों से भी आ सकता और आपके रक्त में पदार्थों के संतुलन के बंद होने से भी आ सकती है।

Also Read

More News

एडिमा के प्रकार

1. सेरेब्रल एडिमा (यह मष्तिष्क को प्रभावित करता है)

2. पल्मोनरी एडिमा (यह फेफड़ों को प्रभावित करता है)

3. मैक्युलर एडिमा (यह आंखों को प्रभावित करता है)

एडिमा का उपचार

1. वजन को संतुलित रखें।

2. ज्यादा देर तक खड़े होने या चलने से बचें।

3. नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।

4. टहलना, तैरना या साइकिल चलाने जैसी फिजिकल एक्टिविटी करें।

5. दिन में तीन से चार बार अपने पैरों को उठाएं या पैरों की एक्सरसाइज करें।

प्रेगनेंसी में इस हिस्सों में आ सकती है सूजन

1. ब्लड सर्कुलेशन या फिर शरीर में पानी की कमी के कारण एड़ियों में सूजन आ सकती है। इसके अलावा एक कारण ये भी है कि शरीर का ऊपरी हिस्सा भारी हो जाता है और पूरा भार पैरों पर पड़ता है, जिसकी वजह से सूजन आ जाती है।

2. प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं इसलिए चेहरे पर सूजन आ स​कती जिससे आपका चेहरा सूजा हुआ दिखाई दे सकता है। हालांकि इस स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है।

3. महिलाओं का जब छठा या फिर सातवां महीना चल रहा होता है तो ऐसे में मसूड़ों में सूजन की समस्या भी आती है। ऐसा इसलिए होता है कि शरीर में वॉटर रिटेंशन और खून की मात्रा बढ़ने लगती है।

4. प्रेग्नेंसी के दौरान कई बार महिलाओं के आंखों के नीचे भी सूजन आ जाती है जैसे की पफीनेस जैसी आंखें दिखने लगती है। अच्छे नींद की कमी या फिर वॉटर रिटेंशन इसकी वजह हो सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. कई बारे महिलाओं के निपप्ल एरिया में भी सूजन आ सकती है। ऐसे में इनका साइज भी बढ़ने लगता है और निपल्स का आकार भी बढ़ जाता है और उनमें सूजन आ जाती है।