पौष्टिक खाना खाने से आपकी प्रजनन शक्ति में सुधार हो सकता है। जो महिलाएं गर्भधारण की कोशिश कर रही हैं उन्हें अपनी डायट में कुछ बदलाव करने चाहिए। मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर चीज़ें आप अपने दैनिक भोजन में शामिल कर सकते हैं और इससे आपकी एग क्वालिटी में सुधार होगा।
अंडा- जर्नल न्यट्रिएंट्स में छपी एक स्टडी के अनुसार प्रोटीन्स हेल्दी और अच्छे ह्यूमन एग के निर्माण और गर्भधारण की संभावना बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए अपने भोजन में अंड़ों को शामिल करें। अंडों से विटामिन डी भी प्राप्त होता है जो आपके पीरियड्स को नियमित रखने में मदद करता है।
बीन्स और दालें- एग की सेहत के लिए आयरन आवश्यक है। जर्नल ऑफ रिसर्च इन मेडिकल साइंसेस में छपी एक स्टडी के अनुसार आयरन की कमी के कारण ओव्यूलैशन की प्रक्रिया पर असर पड़ता है। बीन्स, अनाज और दालें आयरन से भरपूर होती हैं जो आपके एग की सेहत अच्छी बनाती हैं। इसलिए कोशिश कीजिए आप रोज़ाना दाल, बीन्स और अनाज का सेवन ज़रूर करें।
केला- जर्नल ऑफ विटामिन एंड न्यूट्रिशन में एक स्टडी छपी जिसमें बताया गया कि विटामिन बी6 की कमी से आपके एग की सेहत कमज़ोर कर सकती है और आपके पीरियड्स भी अनियमित हो जाते हैं। इसलिए रोज़ कम से कम दो केले खाएं ताकि आपकी विटामिन बी6 की ज़रूरत पूरी हो सके। विटामीन बी6 गर्भकला या एन्डोमेट्रीअल अंगों को मज़बूत बनाता है जिससे गर्भपात की संभावना कम होती हैं।
मछली- साल्मन, टुना और मैकरल जैसी मछलियां खाने से गर्भधारण की कोशिश कर रही महिलाओं को फायदा होता है। रिव्यूज़ इन ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनाकॉलोजी में छपी एक स्टडी के अनुसार ये ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं जो अच्छे एग के निर्माण में सहायता करते हैं। इसी तरह इनमें एंटी-इंफ्लेमटरी तत्व भी होते हैं जो जीसीओएस जैसी स्थितियों से निपटने में सहायता हैं।
केल- केल में विटामिन सी होता है जो एक एंटी-ऑक्सिडेंट है। विटामीन सी आपके एग को फ्री रैडिकल के नुकसान से बचाता है। एशियन-ऑस्ट्रेलियन जर्नल ऑफ साइंसेस में छपी एक स्टडी के अनुसार केल में फाइटोन्यूट्रिएंट्स इंडोल-3 कार्बीनॉल भी होता है जो एस्ट्रोजन लेवल को सही रखने में सहायता करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.