
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 27, 2019 9:26 AM IST
सुपरफूड्स जिनका सेवन पहली बार मां बनने जा रहीं महिलाओं को करना चाहिए। © Shutterstock
प्रेग्नेंसी के दौरान अपने खान-पान का खास ध्यान रखने की आवश्यकता होती है, क्योंकि मां के साथ-साथ बच्चे का स्वास्थ्य भी जुड़ा होता है। अच्छा खान-पान बच्चे का सही विकास करने में मदद करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खाने की आदतों में बदलाव लाने की भी जरूरत होती है ताकि वो स्वस्थ और हेल्दी रह सकें। कई ऐसे सुपरफूड्स होते हैं जिनका सेवन पहली बार मां बनने वाली महिलाओं के लिए लाभकारी होता है। ये सुपरफूड्स कई पोषक तत्वों का समूह होते हैं जो मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।
इन सुपरफूड्स को जरूर खाएं जब बनने वाली हों पहली बार मां
दही
पहली बार मां बनने वाली हैं, तो दही खाएं। लो-फैट वाले दही में विटामिन-डी और कैल्शियम होता है। एक गर्भवती महिला को रोजाना कम से कम 1000 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है और बच्चे की हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है। इसलिए दही का सेवन मां और बच्चे दोनों के लिए लाभकारी होता है।
प्रेगनेंसी में लें गहरी सांस, होंगे ये 4 फायदे
ओट्स
ओट्स में प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो मसल्स टिशू के लिए आवश्यक होते हैं और बच्चे के विकास के लिए लाभकारी होता है। ओट्स में फाइबर भी होता है जो शरीर के टॉक्सिंस को फ्लश करने में मदद करता है।
स्किम्ड मिल्क
स्किम्ड मिल्क में प्रोटीन्स उच्च मात्रा में होता है। दूध में कैल्शियम और विटामिन-बी12 भी होता है जो प्रेग्नेंट महिला के लिए लाभकारी होता है। यह आप पहली बार मां बनने वाली हैं तो आप स्किम्ड मिल्क का सेवन करना शुरू कर दें।
प्रेगनेंसी में खाएं तुलसी, होंगे ये 6 चमत्कारी फायदे
अंडा
अंडे का सेवन करना भी बेहतर होता है। इसमें विटामिन-डी होता है जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और पोषक तत्वों को अवशोषित करता है। जो महिला पहली बार मां बनने जा रही है, उनके लिए अंडे का सेवन एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
राजमा या ब्रोकोली
राजमा में फाइबर के साथ-साथ आयरन भी होता है जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बनाता है। ब्रोकोली में विटामिन-बी भी होता है जो शरीर में नए सेल्स को बनाता है, इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान इनका सेवन करना एक बेहतर विकल्प होता है।