Pregnancy Stress Relief: प्रेग्नेंसी के दौरान तनाव लेने वाली महिलाओं को हो सकती हैं ये 4 गंभीर समस्याएं, जानिए स्ट्रेस से छुटकारा पाने के उपाय

प्रेगनेंसी के दौरान स्ट्रेस होना स्वाभाविक है, मगर इससे निपटना भी बहुत आवश्यक होता है। क्योंकि लम्बे समय तक तनाव का होना आपके नवजात शिशु के लिए हानिकारक है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : September 27, 2021 10:43 AM IST

प्रेगनेंसी किसी भी महिला के लिए बहुत ही कठिन समय होता है। यह एक ऐसी अवस्था है जिसके पूरे होने के बाद आपको माता-पिता बनने का सुख प्राप्त होता है। प्रेगनेंसी के दौरान सही खानपान और देखभाल जरूरी होता है। इस दौरान खुश रहना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि अत्यधिक तनाव कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है। अगर प्रेगनेंसी के दौरान कोई भी महिला तनाव से गुजर रही है, तो इसका असर उसके आने वाले बच्चे पर भी पड़ सकता है। साथ ही महिला को भी अलग-अलग प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इससे पहले कि तनाव बढ़ जाए उस का प्रबंधन करना बहुत जरूरी है, इसके लिए एक्सपर्ट की मदद साथ-साथ फैमिली की भी महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए। यहां हम आपको प्रेगनेंसी के दौरान तनाव (Pregnancy Stress Relief) लेने से होने वाली समस्याओं और समाधान के बारे में विस्तार से बता रहा हैं।

तनाव प्रेगनेंसी को कैसे प्रभावित करता है?

  1. प्रेगनेंसी के दौरान तनाव से महिला पर कई बुरे प्रभाव पढ़ते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) और ह्रदय रोगों का कारण बन सकता है।
  2. तनाव के कारण समय से पहले बच्चे के होने (Premature Baby) की समस्या बढ़ जाती है।
  3. इसके अलावा तनाव से गर्भ में पल रहे शिशु का वजन भी सामान्य से कम हो सकता है।
  4. आपका बच्चा एडीएचडी (ADHD) जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हो सकता है।

इसलिए आवश्यक है कि आप प्रेगनेंसी के दौरान खुश रहें और खुद की देखभाल करें हालांकि इसमें परिवार की बहुत बड़ी भूमिका होती है। यहां हम आपको तनाव का प्रबंधन करने के कुछ उपाय भी बता रहे हैं।

प्रेगनेंसी में तनाव से छुटकारा कैसे पाएं?

सकारात्मक रहें

अगर आपको तनाव से लड़ना है तो सबसे पहला काम आप खुद को हर परिस्थिति से लड़ने के लिए एक सकारात्मक सोच रखनी होगी। क्योंकि समस्याएं ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता मगर उससे निपटने के लिए आपका सकारात्मक रहना आपको कई तरीके से फायदा पहुंचा सकता है। सकारात्मकता से आपको खुशी मिलती है और खुशी तनाव का प्रबंधन करने का एक बेहतरीन जरिया है। आप ऐसी गतिविधियों में शामिल हो जिससे आपको खुशी मिले।

अपने स्वास्थ्य का रखें ख्याल

प्रेग्नेंसी के दौरान अपना ख्याल रखना बेहद जरूरी है। जब आप स्वस्थ रहेंगे तभी आपका बच्चा स्वस्थ रहेगा। इसलिए, यदि आप अपने बच्चे की देखभाल करना चाहती हैं और उन्हें सुरक्षित और स्वस्थ रखना चाहती हैं, तो सबसे पहले अपना ख्याल रखना महत्वपूर्ण है। हेल्दी डाइट और अपने आहार में महत्वपूर्ण विटामिन और पोषक तत्वों को शामिल करके आप स्वस्थ रह सकती हैं। मीठा खाने से बचें।

गहरी सांस लें

योग और सांस लेने के व्यायाम करने से आपको तनाव को मैनेज करने और एक स्वस्थ गर्भावस्था में मदद मिल सकती है। तनाव को मैनेज करने में मेडिटेशन बहुत उपयोगी है। योगासन करने से पहले किसी एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

संगीत सुनें

संगीत सुनने से आप तनाव दूर कर सकते हैं। तनाव से छुटकारा पाने के लिए अपनी पसंदीदा गाना सुनें। संगीत आपके मानसिक स्वास्थ पर सकारात्मक प्रभाव डालता है, मन आने वाले बुरे विचारों को कंट्रोल करता है।

निष्कर्ष

गर्भावस्था के दौरान तनाव सामान्य है। आखिरकार गर्भावस्था और बच्चे को जन्म देना जीवन की ऐसी महत्वपूर्ण घटनाएं हैं। इसलिए ऐसे समय में तनाव महसूस करना स्वाभाविक है। तो, आप तनाव से बच नहीं सकते हैं, लेकिन आप यहां बताई गई तकनीकों का उपयोग करके तनाव से छुटकारा पा सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.