
... Read More
Written By: Anshumala | Published : June 28, 2019 9:24 PM IST
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के पेट में दर्द होने के पीछे के सही कारण क्या होते हैं ? © Shutterstock
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के पेट में कई बार असहनीय दर्द होता है जो उनके लिए असहजता का कारण बनता है। लेकिन इस दर्द के सही लक्षण के बारे में पता होना थोड़ा मुश्किल होता है खासकर उन महिलाओं के लिए जो पहली बार मां बनने वाली होती हैं। हालांकि उनको इसके लक्षणों के बारे में पता होना जरूरी होता है वरना ये उनके और उनके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। महिलाओं को अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी हर बात का पता होना आवश्यक होता है ताकि उनको किसी प्रकार की जटिलताओं का सामना ना करना पड़े। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के पेट में दर्द होने के पीछे के सही कारण क्या होते हैं।
प्रेग्नेंसी के दौरान दूसरी तिमाही के दौरान पेट दर्द का सबसे बड़ा कारण लिगामेंट स्ट्रेचिंग होता है। इसके दौरान लोअर बेली में अत्यधिक दर्द होता है, जिसको सहन करना मुश्किल हो जाता है। यूटेरिन वॉल में खिंचाव होने के कारण पेट में दर्द होता है। यूटेरस के बढ़ने के कारण ऐसा होता है।
प्रेग्नेंसी में खाएंगी ये 4 फूड्स, तो बच्चा होगा स्वस्थ, सुंदर और गोरा
प्रेग्नेंसी के दौरान हार्टबर्न भी एक सामान्य लक्षण होते हैं और इस वजह से भी पेट दर्द की समस्या होती है। एसिड रिफल्स की वजह से हार्टबर्न की समस्या होती है और इस कारण से महिलाओं का पेट दर्द होता है।
एक्टोपिक प्रेग्नेंसी के दौरान यूटेरस में एग फर्टिलाइज होता है और ये भी एक कारण होता है जिसकी वजह से पेट दर्द की समस्या होती है। इस दौरान किसी भी शारीरिक गतिविधि के कारण पेट असहनीय पेट दर्द होता है।
प्रेग्नेंसी में जब हो इचिंग से हाल बेहाल, तो देंगे राहत ये घरेलू नुस्खे
प्रीटर्म लेबर को प्रीमैच्योर लेबर भी कहते हैं। प्रीटर्म लेबर के दौरान वेजाइनल डिसचार्ज होता है और साथ ही ब्लिडिंग भी होती है और ये भी एक कारण होता है जिसकी वजह से आपको पेट दर्द का सामना करना पड़ सकता है।