... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : December 8, 2020 3:16 PM IST
स्तन में दर्द (Sore Breast)का मतलब प्रेग्रेंसी नहीं, जानें किस कारणों से होता है स्तन में दर्द
स्तन में दर्द (sore breast or pain in breast) एक ऐसी परेशानी है, जिसका सामना हर महिला को अपने जीवन में करना ही पड़ता है। लेकिन अगर आप गर्भवती होने की कोशिश कर रही हैं, तो आप सोच रहे होंगी कि आपके स्तन में दर्द (sore breast or pain in breast) इस बात का शुरुआती संकेत है कि वो पल आ चुका है, जिसका आप इंतजार कर रही हैं। लेकिन क्या सिर्फ यही एक कारण है, जिसकी वजह से आपके स्तन में दर्द होता है?
क्या हर बार घर पर प्रेग्रेंसी टेस्ट करने से आपको दो लाल लाइनें दिखती हैं? लेकिन दर्द भरे क्षण आपको खुश होने के कुछ पल देते हैं। लेकिन इन सबके बीच चिंता न करें क्योंकि लड़कियां द्वारा किए जा रहे अधिकांश बदलाव पूरी तरह से सामान्य हैं। अगर आप गर्भवती होने के बारे में सोच रही हैं तो इसमें कोई हैरानी नहीं लेकिन ऐसा सिर्फ प्रेग्रेंसी में नहीं होता। अलग-अलग कारणों से स्तन में दर्द (sore breast or pain in breast) हो सकता है। ऐसे कुछ हार्मोन हैं, जो न केवल गर्भावस्था के दौरान बल्कि आपके नियमित चक्र के दौरान भी स्तन में दर्द का कारण बनते हैं।
इससे पहले कि आप ये जानकर निराश हों कि स्तन में दर्द गर्भवती होने का संकेत नहीं है, इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे स्तन में दर्द किसी ओर का समस्या का संकेत है। आइए जानते हैं क्यों होता है ऐसा।
स्तन में दर्द भी कई तरह से होता है। ऐसा एक या फिर दोनों स्तनों में हो सकता है। ऐसा आपके स्तन के किसी एक स्थान पर या फिर पूरे स्तन में दर्द (sore breast or pain in breast) हो सकता है। आप अपने स्तनों को बाहर की ओर बढ़ते हुए महसूस कर सकते हैं। ये दर्द निरंतर हो सकता है, या फिर कभी-कभार आ सकता है और जा सकता है। गर्भावस्था के शुरुआती हफ्तों के दौरान, स्तन दर्द हल्का और अचानक से दर्द हो सकता है। इस दौरान आपके स्तन भारी और सूजे हुए लग सकते हैं। ये स्पर्श के प्रति अति संवेदनशील हो सकते हैं, जिससे व्यायाम और सेक्स प्ले बहुत असहज हो जाते हैं। अगर आप पेट के बल सोते हैं तो ये दर्द आपको रात में परेशान कर सकता है।
गर्भावस्था के शुरुआती लक्षण और आपके नियमित पीरियड के लक्षण लगभग समान ही होते हैं। इसलिए इनमें अंतर कैसे कर पाएंगे। आइए बताते हैं कैसे अंतर कर पाएंगे।
ऐसा हमेशा संभव नहीं होता है। अगर आप पीएमएस के दौरान आमतौर पर स्तन दर्द (sore breast or pain in breast) का अनुभव करती हैं, तो यह विशेष रूप से सच है। इसके लिए भी आपके हार्मोन ही जिम्मेदार हैं। दरअसल आपके पीरियड आने से पहले आपके हार्मोन का स्तर कम हो जाता है, जिसका स्तन दर्द एक बहुत ही सामान्य लक्षण है। अंतर पहचानने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आपका पीरियड आते हैं या प्रेग्नेंसी टेस्ट। अगर आप एक या दो दिनों के हल्के स्पॉटिंग को नोटिस करते हैं, लेकिन कोई सामान्य पीरियड नहीं है, तो यह रक्तस्राव और गर्भावस्था का संकेत दे सकता है।
स्तन में दर्द (sore breast or pain in breast) गर्भावस्था का एक सामान्य शुरुआती संकेत है, लेकिन ... ये भी संकेत हो सकता है कि आपका पीरियड आने वाला है। अगर आपको लगता है कि आप गर्भवती हो सकती हैं, तो सबसे अच्छी बात यह है कि आप घर पर ही प्रेग्नेंसी टेस्ट कर सकती हैं।
अगर आप गर्भवती हैं तो अपने स्तन दर्द (sore breast or pain in breast) के बारे में डॉक्टर से बातचीत करें और गर्भावस्था के बढ़ने के दौरान उम्मीद करें। आमतौर पर, यह दूसरी तिमाही से पहले चला जाता है। याद रखें, स्तन में गांठ हो तो जितनी जल्दी हो सके, अपने डॉक्टर से बात करें।