सोनम कपूर से सीखें प्रेगनेंसी की मुश्किलों में भी खुश रहना, गर्भवती महिलाओं को दी ये खास सलाह

Sonam Kapoor B'd Special: सोनम कपूर प्रेग्नेंसी के दौरान बेहद स्टाइलिश और खुश नजर आ रही हैं। साथ ही वे इस दौरान एक्टिव भी हैं। तो, आइए जानते हैं प्रेगनेंसी के मुश्किल दिनों में कैसे खुश रहें।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Updated : June 9, 2022 3:04 PM IST

Sonam Kapoor birthday: सोनम कपूर हमेशा ही अपनी खूबसूरती और खास कर कि अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती रही हैं। उन्हें जो भी देखता है, देखते ही रह जाता है और उनके फैशन टिप्स को दुनियाभर में लोग फॉलो कर रहे हैं। लेकिन इन दिनों फैशन दिवा सोनम अलग ही दुनिया में हैं। वे प्रेगनेंट हैं और अपनी प्रेग्नेंसी को पूरी तरह से एंजॉय कर रही हैं। हालांकि, हाल ही में उन्होंने एक बेहद फेमस मैगजीन को इंटरव्यू देते समय बताया कि प्रेगनेंसी उतना भी आसान नहीं है और महिलाओं के लिए ये एक मुश्किल फेज भी होता है। तो, आइए सोनम कपूर से सीखते हैं प्रेगनेंसी में खुश रहने के टिप्स (Sonam Kapoor Tips to increase your pregnancy happiness)

प्रेगनेंसी की मुश्किलों में भी खुश रहती हैं सोनम कपूर

सोनम कपूर ने बेहद फेमस मैगजीन को इंटरव्यू देते हुए बताया था कि प्रेगनेंसी शरीर के लिए एक मुश्किन फेज है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा ''यह कठिन रहा है, कोई भी आपको यह नहीं बताता कि यह कितना कठिन है। हर कोई आपको बताता है कि यह कितना अद्भुत है।" हालांकि, वे मातृत्व के साथ आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार दिखती हैं। इसके लिए वे कभी पति के साथ बाहर घुम रही हैं तो कभी खाना बना रही (Sonam Kapoor pregnancy tips) हैं तो कभी फोटोशूट करवा रही हैं और इन सब में देखने वाली चीज है उनके चेहरे की खुशी।

प्रेगनेंसी के दौरान कुकिंग कर रही हैं सोनम

सोमन कपूर प्रेगनेंसी के दौरान वे कुकिंग कर रही हैं और उन्हों हेजलनट चॉकलेट बनाते हुए इंस्टा पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। दरअसल, प्रेगनेंसी में कुकिंग जैसी गतिविधियां आपको अंदर से खुश रखने में मदद करती हैं और शारीरिक रूप से एक्टिव रखती हैं।

पति के साथ वॉक पर जाने जैसी चीजों में एक्टिव हैं सोनम

सोनम उन महिलाओं में बिलकुल भी नहीं हैं जो कि प्रेगनेंसी को दौरान घर पर आ कर बैठ जाती हैं। सोनम इस दौरान बहुत एक्टिव हैं। वे अपने पति आनंद अहूजा के साथ बाहर घुम रही हैं तो कभी मंदिर जा रही हैं और हर गर्भवति महिला को ऐसा ही करना चाहिए क्योंकि इससे ना सिर्फ आप खुश रहती हैं बल्कि शरीर भी एक्टिव रहता है।

आयरन की कमी को लेकर गर्भवती महिलाओं को दी ये खास सलाह

गर्भवती महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी (iron deficiency in pregnancy) रहती है, जिससे शरीर में पर्याप्त मात्रा में खून नहीं बनता। ऐसी स्थिति में एनीमिया हो जाता है और बच्चों की ग्रोथ पर भी असर पड़ता है। तो, सोनम कपूर ने अपने इंस्टा पर आयरन की कमी को लेकर एक बेहद प्यारा ऐड शेयर किया और लिखा, हर मां के लिए जरूरी है ये। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा '' याद रखें कि मां के शरीर को जिस धातु की ज़रूरत होती है, वह सोना या चांदी नहीं, बल्कि लोहा (आयरन) है। इसलिये मोरी तमन्ना, हीरा ना पाना, लोहे का मोहे ला दे रे गहना।

इसलिए गर्भवती महिलाएं अपने प्रेगनेंसी के दौरान पर्याप्त मात्रा में आयरन से भरपूर चीजों के सेवन का खास ध्यान रखें। साथ ही डॉक्टर के कहने पर आयरन सप्लीमेंट्स भी लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source