
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 23, 2020 6:04 PM IST
Symptoms of Pregnancy in Hindi : ये हैं गर्भावस्था के शुरुआती 8 लक्षण।
आप कब प्रेग्नेंट हुईं, इस बात का सबसे पहले पता पीरियड्स के रुकने से होने लगता है। बावजूद इसके गर्भावस्था (Pregnancy) के कई ऐसे शुरुआती लक्षण होते हैं, जिससे आप जान सकती हैं कि आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं। पीरियड्स बार-बार जब मिस होने लगे, तो यह समझ लेना चाहिए कि आप गर्भवती हैं। हालांकि, कई बार पीरियड्स किसी और कारण से भी एक-दो महीने रुक जाती है या देर से आती है। ऐसे में आप कुछ अन्य लक्षणों के जरिए जान सकती हैं कि आप प्रेग्नेंट हैं। जानें, उन शुरुआती लक्षणों को जो एक गर्भवती महिला (Symptoms of Pregnancy) में आमतौर पर दिखाई देने लगती है।
यदि आप प्रेग्नेंट होंगी, तो आपके ब्रेस्ट में पेन (Breast pain) होना शुरू हो जाएगा। यह प्रेग्नेंसी के शुरुआती लक्षणों में शामिल है। यह लक्षण आमतौर पर प्रेग्नेंसी के 5-6 सप्ताह में दिखाई देने लगता है।
Drinks in Pregnancy : प्रेग्नेंसी में पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, पूरे 9 महीने सेहत रहेगी दुरुस्त
जब आप गर्भवती होंगी, तो आपको बार-बार पेशाब करने का मन करेगा। हालांकि, यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। जब आप बार-बार पेशाब जाती हैं, तो इससे बचने के लिए लिक्विड या पानी पीना ना छोड़ें। इस स्थिति में शरीर को अधिक हाइड्रेटेड रखने की जरूरत बढ़ जाती है।
प्रेग्नेंट होने पर थकान भी जल्दी महसूस होता है। कुछ भी हल्का काम करने से भी ऐसी स्थिति महसूस होती है। जितना हो सके आराम करें। कुछ को नींद भी कम आती है, लेकिन आप सोने की कोशिश करें।
प्रेग्नेंट होने के कारण जी मिचलाना बढ़ जाता है, ऐसे में कुछ भी खाने-पीने की इच्छा महसूस नहीं होती है। कुछ महिलाओं को खट्टा खाने का खूब मन करता है। खास पकवान या कुछ चीजों का स्मेल भी कुछ महिलाओं को अच्छा नहीं लगता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान उल्टी (Vomiting) और जी मिचलने की समस्या भी देखी जाती है। मॉर्निंग सिकनेस एक मुख्य लक्षण है प्रेग्नेंट होने का।
Yoga During Pregnancy : पर्यांकासन करेंगी तो डिलीवरी के बाद जांघों, पेट, कमर में नहीं दिखेगा मोटापा
यदि आप गर्भवती हो चुकी हैं, तो आपको पीरियड्स नहीं आएगा। दो महीने तक पीरियड्स ना आए, तो प्रेग्नेंसी टेस्ट जरूर करें। चाहें, तो डॉक्टर से मिलें।
वेजाइना से तरल पदार्थ अधिक निकलने लगता है। प्रेग्नेंसी के शुरुआती दौर में बच्चे को बाहरी संक्रमण से बचाने के लिए शरीर में म्यूकस तैयार होता है, जिससे योनी से लिक्विड डिस्चार्ज होने लगता है।