Unwanted Pills : अनवॉन्टेड पिल्स का सेवन क्या वाकई प्रेग्नेंट होने से बचाती है, जानें सच और इसके दुष्प्रभाव

प्रेग्नेंसी से बचने के लिए आप अनवॉन्टेड पिल्स का सेवन करती हैं, पर क्या खुद से अनवॉन्टेड पिल्स का सेवन करना सुरक्षित है? यह सवाल आपके मन में भी आता होगा। हालांकि, इन दवाओं को कभी-कभार खाना ठीक होता है, लेकिन इसकी आदत लगा लेना, आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 9, 2019 5:17 PM IST

असुरक्षित यौन संबंध बनाने से आप गर्भवती हो सकती हैं। ये बात तो सभी जानते हैं। कई बार ना चाहते हुए भी आप प्रेग्नेंट हो जाती हैं। ऐसे में आपको पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाते समय डर सताने लगता है कि कहीं आप गर्भवती ना हो जाएं। शादी अभी-अभी हुई और आप कुछ वर्षों तक बच्चा नहीं चाहतीं, ऐसे में आप प्रेग्नेंसी से बचने के लिए अनवॉन्टेड पिल्स का सेवन करने लगती हैं। पर क्या खुद से अनवॉन्टेड पिल्स का सेवन करना सुरक्षित है? यह सवाल आपके मन में भी आता होगा। हालांकि, इन दवाओं को कभी-कभार खाना ठीक होता है, लेकिन इसकी आदत लगा लेना, आपकी सेहत को नुकसान भी (side effects of unwanted pills) पहुंचा सकता है।

अनवॉन्टेड पिल्स कितना सुरक्षित, कितना असरदार

अब तो मार्केट कई तरह के अनवॉन्टेड पिल्स (Birth control pill) से भर गया है। ये काफी हद तक आपको अनचाही प्रेगनेंसी से बचाते हैं। आई पिल, अनवॉन्टेड 72 जैसी गोलियों का सेवन अधिकतर महिलाएं करती हैं ताकि वो अनचाहे गर्भ से बच सकें। यौन संबंध बनाने के बाद 72 घंटे के अंदर आपको एक गोली खानी होती है। इस तरह की दवाओं को इमरजेंसी पिल कहते हैं, जिसमें लेवोनॉर्जेस्ट्रॉल (levonorgestrol oral) होता है। यही पुरुष के वीर्य को फर्टिलाइज होने से रोकता है।

हालांकि, इसके सेवन के बाद 90 प्रतिशत रिजल्ट पॉजिटिव आते हैं। वैसे, पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद जितनी जल्दी आप इसे खा सकती हैं, उतना ही इसका असर पॉजिटिव होता है। करता है। यह गोली स्पर्म को निष्क्रिय कर देती है, जिससे आप प्रेग्नेंट नहीं हो पाती हैं। जो महिलाएं इनका सेवन करती हैं, उन्हें यह भी जान लेना चाहिए कि इनके कुछ साइड एफेक्ट्स (side effects of unwanted pills) भी होते हैं।

प्रेगनेंसी में गलती से भी न पिएं इन्हें, शिशु की सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक

कुछ सावधानियां भी बरतें 

  •  प्रेग्नेंट हैं तो इन दवाओं के सेवन से बचें।
  •  72 घंटे के भीतर खाएं वरना लाभ नहीं होगा।
  • डायबिटीज है, तो ना लें।
  • एक्सपायरी डेट चेक कर लें।
  •  साइड इफेक्ट्स जैसे एलर्जी, पेट दर्द या उल्टी हो, तो भविष्य में खाने से बचें।
  • अनवॉन्टेड पिल्स के सेवन के बाद पीरियड्स ना हो या अनियमित हो, तो डॉक्टर से मिलें।

साइड एफेक्ट्स (side effects of unwanted pills)

  • यह गोली खाने के बाद उल्टी, दस्त और थकान महसूस हो सकती है।
  •  कुछ महिलाओं को सिर में दर्द होने लगता है, जो इसका कॉमन साइड इफेक्ट है।
  •  पेट में दर्द हो सकता है।
  • पीरियड्स आने में देरी हो सकती है। कई बार पीरियड्स में हेवी ब्लीडिंग होती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source