hamburger icon
A
Read in English

Ashwagandha in Pregnancy: गर्भवास्था में महिलाएं करेंगी अश्वगंधा का सेवन तो हो सकते हैं ये 6 नुकसान

एक शोध के अनुसार, प्रेग्नेंसी में अश्वगंधा का अधिक सेवन (Ashwagandha side effects in Pregnancy) कुछ नुकसान भी कर सकता है। अश्वगंधा एस्ट्रोजन हार्मोंस को प्रभावित करता है। इससे आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। जानें, प्रेग्नेंसी के दौरान अश्वगंधा के सेवन से होने वाले नुकसान क्या-क्या हैं....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 1, 2021 2:50 PM IST

Side Effects of Ashwagandha in Pregnancy : प्रेग्नेंसी में पूरे 9 महीने आपको सबसे ज्यादा अपनी सेहत, खानपान का ध्यान रखना होता है। खानपान में जरा सी भी लापरवाही या गड़बड़ी से आपके साथ-साथ गर्भ में पल रहे शिशु को भी नुकसान पहुंचा सकता है। प्रेग्नेंसी में पोषक तत्वों का ध्यान देना बहुत जरूरी है ताकि भ्रूण का विकास सही तरीके से हो सके। कुछ महिलाएं प्रेग्नेंसी में आयुर्वेदिक चीजों का सेवन अधिक करती हैं। लेकिन, आयुर्वेद में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनकी तासीर, लाभ, नुकसान को जानकर ही डायट में शामिल करना चाहिए। कुछ महिलाएं अश्वगंधा (Ashwagandha in Hindi) का सेवन करती हैं। उन्हें लगता है यह एक हेल्दी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।

हालांकि, एक शोध के अनुसार, प्रेग्नेंसी में अश्वगंधा का अधिक सेवन (Ashwagandha in Pregnancy) कुछ नुकसान भी कर सकता है। अश्वगंधा एस्ट्रोजन हार्मोंस को प्रभावित करता है। इससे आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। जानें, प्रेग्नेंसी (Diet in Pregnancy) के दौरान अश्वगंधा के सेवन से होने वाले नुकसान (Ashwagandha Side Effects during Pregnancy) क्या-क्या हैं....

अश्वगंधा से हो सकती है वेजाइनल ब्लीडिंग

अश्वगंधा के अधिक सेवन से एस्ट्रोजन हार्मोंस प्रभावित होता है। इससे वेजाइनल म्यूकस भी प्रभावित होता है। इसी कारण से प्रेग्नेंसी में कुछ महिलाओं को वेजाइनल ब्लीडिंग होने लगती है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दिनों में अश्वगंधा का सेवन कम करें।

ब्लड शुगर लेवल हो सकता है कम

प्रेग्नेंसी में जेस्टेशनल डायबिटीज की समस्या कई महिलाओं में आम है। ऐसे में अश्वगंधा के सेवन से ब्लड शुगर लेवल कम हो सकती है। यह भ्रूण के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान अश्वगंधा का सेवन ना ही करें तो सही होगा।

डायरिया की समस्या बढ़ाए अश्वगंधा

यदि आप गर्भावस्था में अश्वगंधा का अधिक सेवन करती हैं, तो डायरिया हो सकता है। अधिक दस्त आने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, यह पेट में पल रहे भ्रूण की सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। कुछ महिलाएं अश्वगंधा की चाय पीती हैं, इससे भी डायरिया हो  सकती है।

अश्वगंधा से नींद आने में परेशानी

अश्वगंधा के अधिक सेवन से आपको रात में सोने में समस्या (Side Effects of Ashwagandha in Pregnancy  in hindi) आ सकती है। बार-बार नीद टूटती रहेगी। यदि आप अश्वगंधा का सप्लीमेंट यूज करती हैं, तो ऐसा ना करें। नींद पूरी नहीं होगी तो आप सारा दिन थकान, चिड़चिड़ा, मूड स्विंग, लो स्टैमिना महसूस करती रहेंगी।

मुंह का सूखापन बढ़ाए अश्वगंधा

यदि आपको अश्वगंधा के सेवन से मुंह सूखने जैसा महसूस हो, तो ऐसा अश्वगंधा में मौजूद एंजाइम के कारण होता है। एंजाइम के कारण मुंह में मौजूद लार ग्रन्थि सही तरीके से काम नहीं करता है, जिससे मुंह सूख जाता है।

सिरदर्द का कारण बने अश्वगंधा (Ashwagandha in Pregnancy) 

अश्वगंधा के सेवन से आपको सिरदर्द, चेहरे की मांसपेशियों और गर्दन में भी दर्द हो सकता है।

Ashwagandha for Fertility: महिलाओं में बांझपन (इनफर्टिलिटी) की समस्या को दूर करने में अश्वगंधा कैसे है फायदेमंद, पढ़ें यहां