
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Medically Verified By: Dr. Chanchal Sharma
Covering head and ears post delivery- बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं को अपना ख्याल रखना पड़ता है कि न्यू मदर्स के स्वस्थ रहने से उनके बच्चे का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। इसी तरह घर की बड़ी-बूढ़ी महिलाएं भी न्यू मदर्स को अलग-अलग तरह की टिप्स (Tips for new mothers) और सलाहें देती रहती हैं कि वे अपना और बच्चे का ध्यान कैसे रखें। ऐसी ही एक टिप है कानों और सिर को ढंककर रखने की। महिलाओं को डिलीवरी के बाद कुछ दिनों तक अपने कान और सिर को कपड़े से कवर करने (Covering head and ear after delivery) के लिए कहा जाता है। लेकिन, इसका हेल्थ से क्या संबंध है यही बता रही हैं आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल शर्मा। आइए जानते हैं क्या कहती हैं एक्सपर्ट।
डॉ चंचल शर्मा के अनुसार हमारे समाज में बहुत दिनों से यह बात चलती आ रही है डिलीवरी के बाद महिलाओं को सिर और कान ढककर रखना चाहिए नहीं हो सिर और कान में हवा भर जाती है। दरअसल यह एक प्रकार से जानकारी के अभाव में चलती आ रही बात हो सकती है। पुराने समय में जब लोगों को डिलीवरी के बाद होने वाले हार्मोनल बदलावों के बारे में नहीं पता था जिसकी वजह से कई बार महिलाओं को डिप्रेशन भी हो जाता है। ऐसे में लोगों को लगता था कि सिर में इसलिए दर्द होता है क्यूंकि हवा भर जाती है, जिसे स्कार्फ़ की मदद से कान और सिर ढककर ठीक किया जा सकता है।
डॉक्टर के अनुसार, प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं के सिर में दर्द होना या एंग्जायटी होना आम है और ये समस्याएं धीरे-धीरे ठीक होने लगती है। डॉ. चंचल शर्मा सलाह देती हैं कि, डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपनी फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ अपनी मेंटल हेल्थ का भी खास ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए अपने डॉक्टर से खुलकर बात करें। डॉक्टरी मदद, सही डाइट, भरपूर आराम और दवाओं का सही समय पर सेवन करते हुए आप खुद को स्वस्थ और एक्टिव रख सकती हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
प्रेगनेंसी के बाद मेंटली हेल्दी रहने के लिए आप अच्छी तरह आराम करें और अपना अच्छी तरह ध्यान रखें।
बच्चे के जन्म के बाद पर्याप्त आराम करें, हाइड्रेटे़ड रहें, संतुलित डाइट लें और दवाओं का समय पर सेवन करें। इससे डिलीवरी के बाद महिलाएं तेजी से रिकवरी कर पाती हैं।