Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Navratri 2021 in Hindi: इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 7 अक्टूबर 2021 से शुरू होकर 14 अक्टूबर को समाप्त (Shardiya Navratri 2021 kab hai in Hindi) हो रही है। नवरात्रि को हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना गया है। नवरात्रि 2021 के पूरे नौ दिन दुर्गा मां के अलग-अलग 9 रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि का उत्सव हर किसी के लिए खुशियों से भरा होता है। लोग पूरी लगन और श्रद्धा भाव से इस त्योहार को मनाते हैं। देवी दुर्गा के भक्त नौ दिनों तक अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार व्रत रखते हैं। अक्सर प्रेग्नेंट महिलाएं भी नवरात्रि में व्रत रखती हैं। यदि आप भी प्रेग्नेंट हैं और इस बार शारदीय नवरात्रि का व्रत (Shardiya Navratri Vrat 2021 in hindi) रखने वाली हैं, तो कुछ बातों को ध्यान में जरूर रखें।
शारदीय नवरात्रि 2021 में प्रेग्नेंट महिलाएं यदि व्रत रखना चाहती हैं, तो अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार ही उपवास रखें। नौ दिनों का व्रत रखने से बचें। आप पहले दिन और आखिर दिन व्रत करें। इससे आपके साथ-साथ आपके गर्भ में पल रहे शिशु को भी नुकसान नहीं होगा। हालांकि, डॉक्टर्स भी व्रत रखने को सही कहते हैं, क्योंकि इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। कई बार व्रत के दौरान कुछ महिलाओं को कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में एनर्जी बूस्ट करने वाली चीजों का सेवन करें। इससे आप व्रत के दिनों में फिट और चुस्त रहेंगी।
- अपने नवरात्रि डायट (Navratri diet tips for pregnant women in hindi) में पोषक तत्वों को भरपूर शामिल करें। प्रोटीन, विटामिन, मिनरल, वसा, कार्बोहाइड्रेट आदि हों। अगर आप व्रत के दौरान किसी विशेष पोषक तत्वों की अनदेखी करेंगी तो इसका असर आपकी सेहत के साथ ही बच्चे की सेहत पर भी पड़ सकता है।
– कुट्टू के आटे, साबुदाना, समा चावल से बनी चीजें जैसे डोसा, इडली, खिचड़ी, साबुदाना खीर, परांठा, पूड़ी, हलवा आदि खाएं। व्रत के दौरान शरीर में एनर्जी लेबल कम नहीं होगी।
नवरात्रि 2018: नवरात्रि व्रत के दौरान रहना है फिट और ऊर्जा से भरपूर, तो जरूर फॉलों करें ये टिप्स
नवरात्रि 2019 : प्रेगनेंट महिलाएं चैत्र नवरात्रि का व्रत रख रही हैं, तो इन बातों को गांठ बांध लें