... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
मेरी कज़िन को 5 महीने की प्रेगनेंसी है लेकिन उसके डॉक्टर ने कहा कि है उसका योनिच्छद यानी हायमन अभी तक सही है, टूटा नहीं है, इसका मतलब है वो अभी भी वर्जिन है। ये कैसे मुमकिन है क्योंकि उसने सेक्स किया और अब वो प्रेगनेंट है। क्या ऐसा हो सकता है कि बिना वर्जिनिटी खोए प्रेगनेंट हो जाएं? कृपया बताएं।
इस सवाल का जवाब मुंबई के केईएम हॉस्पिटल और जी.एस.मेडिकल कॉलेज के एचओडी सेक्सुअल मेडिसन डिपार्टमेंट के डॉक्टर राजन भोसले ने दिया है।
ज़्यादातर लोग सोचते हैं कि पहली बार सेक्स करने पर ही लड़कियों का योनिच्छद (hymen) टूटता है। जबकि हर लड़की के साथ ऐसा नहीं होता क्योंकि हर महिला का योनिच्छद एक जैसा नहीं होता। कुछ महिलाओं को योनिच्छद काफी मोटा है जो सेक्स के दौरान टूट जाता है। इसकी वजह से उन्हें दर्द भी हो सकता है। लेकिन कुछ महिलाओं का योनिच्छद काफी पतला होता है, पेनीट्रेटिव इंटरकोर्स के दौरान बहुत कम ही उसमें दर्द होता है।
कई मामलों में ऐसा होता है कि महिलाओं में जन्म के दौरान योनिच्छद होता ही नहीं है। ऐसा 10-15% महिलाओं के साथ होता है। इसके अलावा, कई महिलाओं का योनिच्छद काफी लोचशील (elastic) होता है। इसलिए सेक्स संबंधों के दौरान वो टूटता नहीं है और सेक्स के बाद अपनी पुरानी स्थिति में आ जाता है। योनिच्छद में छोटे-छोटे छेद होते हैं, जिनसे स्पर्म वैजाइना के अंदर चला जाता है और प्रेगनेंसी हो जाती है। तकनीकी रूप से आपका योनिच्छद पहले जैसा होता है लेकिन तब भी आप प्रेगनेंट हो जाते हो। और बिल्कुल ऐसा ही आपकी कज़िन के साथ हुआ होगा। वो वर्जिन होकर इसी तरह से प्रेगनेंट है।
चित्र स्रोत - Shutterstock