Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Exercise For Normal Delivery: टीवी अभिनेत्री देबिना बैनर्जी दूसरी बार प्रेगनेंट (Debina Bannerjee Pregnancy) हैं और वे बीते कुछ दिनों से वे खुद की फिटनेस और बच्चे की ग्रोथ को लेकर कई बार बातें कर चुकी हैं। इन दिनों अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की वजह से चर्चा में रहने वाली देबिना की बेटी लियाना (Debina Banrjee Baby Name) का जन्म लगभग 7 साल की कोशिशों के बाद हुआ था। लियाना के जन्म के कुछ महीने बाद ही देबिना दूसरी बार प्रेगनेंट (second pregnancy) हो गयीं। देबिना ने हाल ही में कहा कि वे नहीं चाहती कि उनकी दूसरी डिलीवरी सी-सेक्शन (C-Section) से हो और इसीलिए वे इन दिनों खुद को फिजिकली फिट और एक्टिव बनाने के लिए कोशिश कर रही हैं। इसके लिए देबिना एक्सरसाइज की मदद ले रही हैं। (Exercise For Normal Delivery In Hindi)
View this post on Instagram
देबिना ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं। देबिना ने कुछ एक्सरसाइज फॉर्म्स के बारे में बात की और देबिना का मानना है कि इस तरह की एक्सरसाइजेस करने से नेचुरल वजाइनल बर्थ (natural vaginal birth) के चांसेस बढ़ते हैं। (Benefits of exercising during pregnancy)
अपने वीडियो में बात करते हुए देबिना ने कहा कि सी-सेक्शन डिलीवरी ( C-section birth) भी अपनी जगह पर उपयोगी है लेकिन नॉर्मल डिलीवरी या नेचुरल बर्थ में बच्चे को जन्म देने के बाद मां तेजी से रिकवर (recovery post delivery) कर पाती है। नॉर्मल डिलीवरी के बाद शरीर खुद-ब-खुद अपनी पुरानी स्थिति में लौटने लगती है और कॉम्प्लिकेशन्स भी कम होती हैं।
इस वीडियो में देबिना बैनर्जी के साथ उनकी इंस्ट्रक्टर और प्री-नेटल कोच विनती महेश्वरी ( instructor and prenatal coach Vinti Maheshwari) भी थी। वीडियो में कनेक्शन ब्रीद (connection breath) के बारे में बोलते हुए देबिना ने कहा कि इससे पेल्विक एरिया (help tighten the pelvis) मजबूत और टाइट बनता है। जिससे गर्भ को संभालने और लेबर पेन को सहने में मदद होती है।
विनती महेश्वरी ने कहा कि प्रेगनेंसी में महिलाओं को एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए क्योंकि, इससे उनके शरीर की स्ट्रेंथ बढ़ती है, स्टैमिना बढ़ता है और प्रेगनेंसी में वेट गेन भी संतुलित मात्रा में होता है। इसके साथ ही सी-सेक्शन या सीजेरियन डिलीवरी का चांस भी कम होता है। जिससे कम एपिड्यूरल और वैक्यूम की जरूरत पड़ती है।
देबिना ने वीडियो में पिलो और स्टेबिलिटी बॉल जैसी आरामदायक चीजों के साथ एक्सरसाइज करते दिखीं जो कि काफी आसान मालूम पड़ती हैं।
अधिक जानकारी के लिए देखें ये वीडियो-