
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 19, 2019 10:48 AM IST
Smoking during pregnancy can be fatal for the baby. © Shutterstock
पहली प्रेगनेंसी में अक्सर महिलाएं डरती हैं। मन में अजीब-अजीब से ख्याल आते हैं, पता नहीं कैसे डिलीवरी होगी, कितना दर्द होगा, बच्चा हेल्दी होगा या नहीं, वजन बहुत बढ़ जाएगा तो कम कैसे होगा आदि। ऐसे में पहली पहली गर्भावस्था के बाद आप कई बातों को जान लेती हैं, जिससे सेकेंड प्रेगनेंसी थोड़ी आसान हो जाती है। आप जान जाती हैं कि आपके साथ क्या होगा और क्या नहीं। हर गर्भावस्था में आपके शरीर में होने वाले परिवर्तन, लक्षण और अनुभव लगभग एक जैसे ही होते हैं। यदि आप अपनी दूसरी गर्भावस्था के लिए योजना बना रही हैं, तो आपको इसके कुछ अंतर को समझ लेना चाहिए। जानें, दूसरी गर्भावस्था के बारे में दिलचस्प बातें।
ये भी पढ़ें: गम्भीर जटिलताएं पैदा कर सकता है गर्भावस्था में पेट दर्द
गतिविधि महसूस करती हैं
एक मां अपने गर्भ के अंदर बच्चे की गतिविधि को महसूस कर सकती है। पहली गर्भावस्था के दौरान आप उन गतिविधियों को एसिडिटी समझने की भूल कर लेती हैं, लेकिन दूसरी गर्भावस्था के दौरान यह आपके लिए स्पष्ट हो जाता है कि वो आपके बच्चे की गतिविधि है। इससे आपका शरीर और अधिक सक्रिय हो जाता है।
थकान
आप पहले से ही गर्भावस्था के कारण होने वाले थकान का सामना कर चुकी होती हैं। शरीर में प्रोजेस्टेरोन का स्तर बढ़ जाने के कारण थकान महसूस होने लगता है। प्रोजेस्टेरोन का प्रभाव गर्भधारण के एक महीने बाद दिखता है इसलिए इस बार गर्भाधारण के एक सप्ताह के बाद आपको थकान महसूस हो सकती है।
ये भी पढ़ें: यूं बनाएं प्रेगनेंसी में इम्यून सिस्टम को मजबूत, आपके साथ आपका बेबी भी होगा हेल्दी
बेबी बंप
आपकी प्रेगनेंसी बंप समय के पहले बाहर आ सकती है। आपकी पहली गर्भावस्था के दौरान आपके एब्डॉमिनल एरिया में अधिक खिंचाव आता है तो इसलिए दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान बेबी बंप में अधिक खिंचाव नहीं आएगा।आपको बहुत ज्यादा तनाव नहीं होगा लेकिन बंप का आकार पहले से अधिक नहीं होगा।
स्पॉटिंग
आप अपनी दूसरी गर्भावस्था के दौरान ऐंठन और स्पॉटिंग का अनुभव सामान्य रूप से करेंगी। फर्टिलाइजेशन के 6 से 12 दिन के अंदर आप ये अनुभव कर सकती हैं। जब भ्रूण गर्भाशय की दीवार से जुड़ा होता है तो फर्टिलाइजेशन उस अवधि के दौरान ही होता है।
ये भी पढ़ें: क्या पहला बच्चा सिजेरियन से होने के बावजूद दूसरे बच्चे की नॉर्मल डिलीवरी हो सकती है?
वजन बढ़ना
समय से पहले वजन का बढ़ना दूसरी प्रेगनेंसी के लक्षणों में से एक है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एक महिला के शरीर की मांसपेशियों में पहली प्रेग्नेंसी के बाद खिंचाव आ जाता है तो इसलिए दूसरी प्रेगनेंसी के बाद ज्यादा खिंचाव होना स्वभाविक होता है।