• हिंदी

गर्भावस्था में कैसे लाभ पहुंचाता है सरसों का साग ?

गर्भावस्था में कैसे लाभ पहुंचाता है सरसों का साग ?
गर्भावस्था में सरसों का साग खाने के फायदे। © Shutterstock

अक्सर कुछ प्रेग्नेंट महिलाओं को उल्टी की समस्या लगातार बनी रहती है। यदि आप इन दिनों सरसों का साग खाती हैं, तो आप उल्टी की परेशानी को काफी हद तक कम कर सकती हैं।

Written by Anshumala |Published : August 21, 2019 9:02 PM IST

प्रेग्नेंसी के दिनों में आप जितना हेल्दी खाएंगी, उतना ही आपके साथ-साथ आपके बच्चे की सेहत के लिए बेहतर होगा। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं को उन चीजों को डाइट में अधिक शामिल करना चाहिए, जिनमें अधिक मात्रा में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन हों। आप हरी सब्जी, फल, अंकुरित अनाज, दालें, अंडा तो खाएं ही साथ ही सरसों का साग (Sarson ka Saag) भी जरूर खाएं। सरसों का साग (Sarson ka Saag) आपके और आपके शिशु दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद है।

प्रेग्नेंसी में जरूरी है कुछ विटामिन

गर्भवती होने पर शरीर को कई तरह के आवश्यक विटामिन की जरूरत होती है, जिसकी पूर्ति आप हेल्दी डाइट लेकर ही कर सकती हैं। इसके लिए आप डॉक्टर द्वारा बताए गए कुछ सप्लिमेंट्स और दवाएं ले सकती हैं, साथ ही अपने आहार में ऐसी चीजें भी शामिल करें, जो विटामिन्स से भरपूर हों। गर्भवती महिला के लिए को विशेष रूप से सरसों के साग का सेवन करना चाहिए।

गर्भावस्था में कैसे लाभ पहुंचाता है सरसों का साग ?

1 अक्सर कुछ प्रेग्नेंट महिलाओं को उल्टी की समस्या लगातार बनी रहती है। यदि आप इन दिनों सरसों का साग (Sarson Ka Saag in Pregnancy) खाती हैं, तो आप उल्टी की परेशानी को काफी हद तक कम कर सकती हैं। फिर आपको उल्टी रोकने के लिए दवा का सेवन भी नहीं करना पड़ेगा। प्रेग्नेंसी में अधिक दवा खाने से भी बचना चाहिए।

Also Read

More News

2 प्रेग्नेंसी की अवस्था में अधिकांश महिलाओं को जी मिचलाने की समस्या होती है। सरसों के साग में विटामिन के भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सरसों के साग से बनी चीजों को खाने से गर्भवती महिलाओं को मितली की परेशानी नहीं होती है।

3 सरसोंं के साग में पर्याप्त मात्रा में सल्फर और एंटी आक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। इन तत्वों से शरीर में एनर्जी आती है। इसका सेवन करने से शरीर में उपस्थित विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर को अंदर से साफ रहना जरूरी है। आप जितना सरसों का साग खाएंगी, आपके लिए उतना ही अच्छा होगा।

सरसों के साग के अन्य फायदे

दिल के रोगों से बचाता है, क्योंकि इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है।

जोड़ों में दर्द की समस्या दूर होती है। इसका सेवन करने से हड्डियों को भी मजबूती मिलती है।

फेफड़े स्वस्थ रहते हैं। वजन कम किया जा सकता है।

डायबिटीज के रोगी भी इसे जरूर खाएं। इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहता है।

यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर होता है।

गर्भधारण करने में हो रही है समस्या, अपनी इन आदतों को तुरंत बदल डालिए