Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
How to check pregnancy at home without kit: प्रेगनेंसी का पता आमतौर पर दूसरे महीने में चलता है। अक्सर महिलाओं को पीरियड्स मिस होने के बाद (Missing periods) अपनी प्रेगनेंसी का अंदाजा लगता है और वे प्रेगनेंसी टेस्ट (Pregnancy Test) कराती हैं। हालांकि, प्रेगनेंसी का पता करने के लिए यूरिन टेस्ट (Urine test for pregnancy) और ब्लड टेस्ट कराने की जरूरत पड़ती है। हालांकि, हमेशा से महिलाएं प्रेगनेंसी कंफर्म करने के लिए घरेलू स्तर पर भी कुछ टेस्ट (Pregnant test at home) करती रही हैं। इन टेस्ट के परिणामों पर कुछ महिलाएं भरोसा भी करती हैं। हालांकि, डॉक्टरों द्वारा कभी भी घर पर प्रेगनेंसी टेस्ट करने के इन तरीकों के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया। इसी तरह घरेलू चीजों से प्रेगनेंसी टेस्ट करने और उसके परिणामों के बारे में भी किसी रिसर्च या स्टडी में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की गयी है।
घर पर प्रेगनेंसी टेस्ट करना गर्भावस्था का पता लगाने का एक नॉन-मेडिकल तरीका (Non medical methods of Pregnancy test) है। आमतौर पर प्रेगनेंसी किट (Pregnancy Kit) की सुविधा मौजूद ना होने पर इस तरह के टेस्ट किए जाते हैं। इसी तरह इमरजेंसी में प्रेगनेंसी टेस्ट करने की जरूरत हो तो ऐसे में महिलाएं घर में मौजूद शक्कर, बेकिंग सोडा और नमक जैसी चीजों से प्रेगनेंसी टेस्ट करती हैं। इनमें से नमक से प्रेगनेंसी टेस्ट करने का तरीका काफी कॉमन है। प्रेगनेंसी किट के बिना प्रेगनेंसी चेक करनेके लिए नमक से टेस्ट करने का तरीका आप पढ़ सकते हैं यहां।

Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।