
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : August 20, 2021 9:16 AM IST
एक महिला के जीवन के सबसे खूबसूरत पलों में से एक प्रेगनेंसी (Pregnancy) का समय होता है और इस समय में आपका शरीर विभिन्न बदलावों से हो कर गुजरता है। उल्टियां आना, चक्कर आना और जी मिचलाना जैसे लक्षण आपको लगभग रोज देखने को मिलते होंगे और इसी बीच आपको अपने स्वास्थ्य की चिंता बहुत अधिक होती होगी। जीवन के इस चरण के दौरान आपको अपनी सेहत का सबसे अधिक ध्यान रखना चाहिए और अगर आप अपनी सेहत अच्छी रखना चाहती हैं तो अपनी डाइट का अच्छा और संतुलित होना बहुत आवश्यक होता है। केसर को भी एक बहुत हेल्दी और अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। तो आप इसे भी बहुत सी खाने की चीजों में शामिल कर सकती हैं। आज हम जानेंगे केसर (Saffron) के प्रेग्नेंसी के दौरान क्या क्या लाभ होते हैं।
प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोन्स में आने वाले बदलावों के कारण मूड स्विंग का होना आम बात होती है और इससे आप बहुत अधिक इरीटेशन भी महसूस कर सकती हैं। अगर आप केसर का सेवन करती हैं तो इससे सेराटोनिन का उत्पादन बढ़ता है जिससे आपका ब्लड फ्लो सुचारू रूप से बहता है और आपका मूड अच्छा रहता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान आपको बहुत सारे फिजिकल डिसकंफर्ट सहने होते हैं जिस कारण आपको नींद नहीं आ पाती होगी लेकिन अगर आप गर्म दूध में केसर मिला कर पीके सोती हैं तो आपको अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।
प्रेग्नेंसी में आपको कभी कभार हल्के फुल्के तो कभी कभार अधिक दर्द वाले क्रैंप्स का सामना करना पड़ता होगा और अगर आप केसर का सेवन करती हैं तो यह एक पेन किलर का काम करता है और आपको दर्द से बचाता है।
इस समय आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है जिस कारण आपके हृदय को खतरा हो सकत है लेकिन केसर आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियमित करता है और आपके हृदय के फंक्शन को सुचारू रूप से होने में मदद करता है। केसर का सेवन करने से आपके शरीर में ऑक्सीजन का लेवल भी बढ़ता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान आपको एलर्जी का सामना अक्सर करना पड़ता है और अगर आप इस समय केसर का सेवन करती हैं तो इससे आप एलर्जी से बच सकती है, अगर आपको सांस लेने में समस्या आती है तो भी आप केसर के सेवन से लाभ पा सकती है।
निष्कर्ष
प्रेग्नेंसी के दौरान केसर का सेवन करना आपकी सेहत के लिए लाभदायक और एकदम सुरक्षित होता है इसलिए आप थोड़ी बहुत मात्रा में केसर का सेवन कर सकती है। अगर आप मात्रा का ध्यान रखती है तो इससे आपको साइड इफेक्ट्स भी नहीं मिलते है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.