Neha Dhupia Exercising During Third Trimester: प्रेगनेंसी में नेहा धूपिया कर रही हैं बिना किसी दिक्कत के वर्कआउट, दिया सभी गर्भवती महिलाओं को एक्टिव बनने का मैसेज

दूसरी बार प्रेगनेंट बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया का इन दिनों तीसरा ट्राईमेस्टर चल रहा है। प्रेगनेंसी में धूपिया के वर्कआउट की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। (Neha Dhupia workout during third trimester )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 19, 2021 10:27 PM IST

Neha Dhupia exercising during third trimester: बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया प्रेगनेंसी में भी अपनी फिटनेस का खूब ख्याल रख रही हैं। हेल्दी और एक्टिव रहने के लिए वह एक्सरसाइज और योग कर रही हैं। फेमस रियलिटी शो 'रोडीज' की धाकड़ गैंग लीडर के तौर पर पहचानी जाने वाली नेहा धूपिया के वर्कआउट की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आप भी देखें कितनी सहजता से वह अपना वर्कआउट कर रही हैं। (Neha Dhupia workout during third trimester in Hindi)

प्रेगनेंसी में एक्टिव रहने का मैसेज दे रही हैं नेहा

वहीं कुछ समय पहले भी नेहा धूपिया (Neha Dhupia pregnancy) ने योगाभ्यास करते हुए एक वीडियो शेयर किया था और साथ ही उन सभी महिलाओं के लिए भी मैसेज लिखा कि किस तरह वह अपनी प्रेगनेंसी की तीसरी तिमाही में वर्कआउट प्लान कर सकती हैं। (Neha Dhupia workout during third trimester)

अपने इस वीडियो में  दूसरी बार प्रेगनेंट नेहा धूपिया को योगासन करते देखा जा सकता है। अभिनेत्री ने बहुत ही आसानी से बारी-बारी योगासनों का अभ्यास किया (Yoga during pregnancy) और सभी प्रकार की सावधानियां भी बरतीं। इस वीडियो पोस्ट के कैप्शन में नेहा ने सभी प्रेगनेंट महिलाओं के नाम मैसेज लिखा कि किस तरह प्रेगनेंसी में एक्टिव रहना ज़रूरी है और कैसे वो खुद को तीसरे ट्राईमेस्टर में भी एक्सरसाइज (exercising during third trimester) करने के लिए तैयार कर सकती हैं। नेहा ने लिखा कि वे हमेशा से एक्सरसाइज करती रही हूं और प्रेगनेंसी में भी उसी तरह वर्कआउट कंटिन्यू कर रही हूं। हालांकि, मैं जानती हूं कि मेरा शरीर प्रेगनेंसी के दौरान अलग तरीके से प्रतक्रिया दे रहा है लेकिन, फिट एक्टिव रहने के लिए मैं अपने शरीर का ध्यान रखते हुए एक्सरसाइज करती रहूंगी। (Neha Dhupia exercising during third trimester)

प्रेगनेंसी के थर्ड ट्राईमेस्टर में करनी है एक्सरसाइज तो जान लें डूज़ एंड डोंट्स

क्या है सही

  • प्रेगनेंसी में वर्कआउट करते समय वर्कआउट रूटीन बनाएं और आसान और थोड़ी मुश्किल एक्सरसाइजेस की लिस्ट तैयार करें। ताकि, जिस दिन आपको बहुत अधिक एक्सरसाइज करने का मूड ना हो उस दिन आप हल्की-फुल्की एक्सरसाइज कर सकें।
  • प्रोफेशनल ट्रेनर की देखरेख में ही एक्सरसाइज करें और उनके निर्देशों के अनुसार ही वर्कआउट प्लान तैयार करें।
  • सही टेक्निक का इस्तेमाल करें क्योंकि एक्सरसाइज का फायदा आपको तभी मिल सकेगा।
  • स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसी एक्सरसाइजेस को चाइल्ड बर्थ के लिहाज से फायदेमंद माना जाता है। इसीलिए, इस तरह की एक्सरसाइजेस के बारे में जानकारी प्राप्त करें और अपने ट्रेनर से परामर्श के बाद उनका अभ्यास करें।

भूलकर भी ना करें ये ग़लतियां

  • प्रेगनेंसी में एक्टिव रहना महत्वपूर्ण है। इसीलिए, अचानक से एक्सरसाइज बंद ना करें।
  • बहुत हेवी या कठिन एक्सरसाइजेस ना करें।
  • एक्सरसाइज के साथ-साथ डायट का पूरा ध्यान रखें। प्रेगनेंसी में पोषक तत्वों की कमी मां और बच्चे दोनों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
  • वेट लॉस एक्सरसाइज ना करें।
  • अपने शरीर को आराम भी दें और सप्ताह में ज़रूरत के अनुसार एक्सरसाइज से ब्रेक लें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source