क्या सी-सेक्शन के बाद पीठ के बल सोना चाहिए?

जानने के लिए पढ़े यह आर्टिकल।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 18, 2017 3:19 PM IST

प्रेगनेंसी के 9 महीनों में, आपके सोने का तरीका बदल जाता है। इसीलिए आपको कई महीनों तक पीठ के बल सोने में दिक्कत होती है, और पेट के बल सोना तो बिल्कुल संभव नहीं होता। अगर आप सोचती हैं कि बच्चे के जन्म के बाद आप आराम से सो सकती हैं, तो हमें दुख के साथ कहना पड़ रहा है नहीं। जी हां, खासकर अगर आपका सी-सेक्शन (c-section) हुआ है तो आपके लिए यह संभव नहीं होगा। आपकी प्रेगनेंसी की ही तरह सी-सेक्शन के बाद भी आराम से सोने के लिए किसी एक विशेष पोजिशन का पता लगाना मुश्किल है। साथ ही बच्चे को दूध पिलाने और उसकी देखभाल के लिए बार-बार उठना पड़ सकता है जिसकी वजह से अच्छी नींद तो आपके लिए बहुत ही ज़्यादा मुश्किल हो जाएगी।

लेकिन अगर आपका सी-सेक्शन हुआ है, तो आपको यह समझना होगा कि टांकों के घाव अभी ठीक नहीं हुए होंगे और इसीलिए आपको लगातार तकलीफ होती रहेगी। मेरे दोनों बच्चों का जन्म सी-सेक्शन से हुआ था और दो बार सी-सेक्शन के बाद मुझे भी ऐसी ही परेशानी हुई और मैं इतना समझ पायी कि मेरे लिए करवट होकर सोना ही आराम करने का सबसे आसान तरीका हो सकता है, जो दर्द को थोड़ा कम करता है।

करवट होकर सोना

अगर आप किसी एक तरफ या दोनों तरफ करवट होकर सोती हैं, तो अपने पेट के नीचे एक तकिया रखें ताकि आपके टांको पर कम दबाव बने और आपके पेट और पीठ को तकिए का सपोर्ट मिलें। आपकी सर्जरी के तुरंत बाद भी आपका पेट प्रेगनेंसी से पहले वाले आकार में नहीं आएगा। कम से कम 6 हफ्तों बाद आपका यूटरस सिकुड़ना शुरु करेगा और आपके प्रेगनेंसी से पहले वाले आकार में आ जाएगा। तब तक करवट सोते हुए आपके पेट को सपोर्च की ज़रूरत पड़ेगी। चूंकि बच्चा पेट से बाहर आ चुका है, और डिलिवरी के बाद आपके पेट की मांसपेशियां कमज़ोर हो चुकी हैं, इसीलिए आपके पेट को तकिए से आवश्यक सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा पेट के नीचे तकिया रखने से आपके कट पर बहुत अधिक दबाव नहीं बनेगा। करवट सोने का एक और फायदा यह होता है कि आप उठकर सीधा बैठ सकती हैं, वह भी अपने टांकों पर ज़्यादा दबाव डाले बिना। इस तरह जब रात में आपका बच्चा सोकर उठेगा तो आपको उसकी देखभाल के लिए उठना आसान होगा।

पीठ के बल सोना

बहुत-सी महिलाएं सी-सेक्शन के बाद पीठ के बल सोना पसंद करती हैं, लेकिन मैं उन्हें सलाह दूंगी कि आप ऐसा ना करें, खासकर अगर प्रेगनेंसी के दौरान आपका वजन बढ़ गया है और आपका पेट अभी भी बड़ा है। पीठ के बल सोने से आपके सी-सेक्शन के टांकों पर अतिरिक्त प्रेशर बनेगा जिसकी वजह से आपके पूरे पेट में दर्द हो सकता है। इसीलिए सी-सेक्शन के बाद 1-2 महीनों तक पीठ के बल सोने से बचना ही ठीक है।

Read this in English.

अनुवादक: Sadhna Tiwari

चित्रस्रोत : Shutterstock Images

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source