मुंबई के इस अस्पताल में होगा आलिया-रणबीर के बच्चे का जन्म, इन तारीखों के लिए कमरा हुआ बुक

मिली जानकारी के अनुसार, नवंबर, 2022 के आखिरी सप्ताह या दिसंबर, 2022 के स्टार्ट में आलिया भट्ट के बच्चे का जन्म हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 28, 2022 3:04 PM IST

Alia Bhatt Delivery: बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir KapoorAlia Bhatt Baby) इन दिनों अपने आनेवाले बच्चे से जुड़ी तैयारियों में जुटे हुए हैं। कुछ दिन पहले ही आलिया भट्ट की गोदभराई यानि बेबी शॉवर का फंक्शन हुआ था। तो वहीं, रणबीर कपूर ने घोषणा की है कि वे बच्चे के आने के बाद आलिया भट्ट को सपोर्ट करने के लिए काम से ब्रेक लेंगे और इस पैटर्निटी ब्रेक के दौरान वे बच्चे की देखभाल करेंगे और आलिया अपनी फिल्मों का बचा हुआ काम पूरा करेंगी। वहीं, इस बीच अब यह पता चला है कि बच्चे की डिलीवरी के लिए रणबीर और आलिया ने मुंबई के एक अस्पताल में बुकिंग भी करा ली है। बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दिसंबर 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। (First baby of Ranbir Kapoor and Alia Bhatt)

बच्चे की देखभाल के लिए रणबीर कपूर लेंगे काम से ब्रेक

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में मुंबई में शादी की थी। पिंकविला क एक रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्टकी डिलीवरी (Alia Bhatt Due Date) की डेट नजदीक देखकर सारी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, नवंबर, 2022 के आखिरी सप्ताह या दिसंबर, 2022 के स्टार्ट में आलिया भट्ट के बच्चे का जन्म हो सकता है और इसके लिए कपूर परिवार की तरफ से साउथ मुंबई के सर एच.एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल (Sir H. N. Reliance Foundation Hospital and Research Centre, y Reliance Foundation) में कमरा बुक किया गया है। बता दें कि यह वही अस्पताल है जहां रणबीर कपूर के पिता और अभिनेता ऋषि कपूर (Bollywood Ator Rishi Kapoor) इलाज के लिए भर्ती हुए थे और वहीं उन्होंने अपनी अंतिम सांस भी ली थी।

अस्पताल जाने से पहले इस तरह पैक करें अपना बैग

बच्चे के लिए साथ ले जाएं ये सामान (Things to pack in bag before babybirth)

  • बेबी डायपर
  • सॉफ्ट ब्लैंकेट और चादरें
  • बेबी वाइप्स
  • बच्चे का मुंह और जीभ साफ करने के लिए मलमल (muslin) या कॉटन का कपड़ा
  • बच्चे की फीडिंग बॉटल्स (feeding bottles)
  • एक छोटी कटोरी और चम्मच

मां को पड़ेगी इन चीजों की जरूरत

  • अपनी मेडिकल रिपोर्ट्स
  • एक पतली शॉल या ब्लैंकेट
  • अपना टूथब्रश, टूथपेस्‍ट, कंघी और हेयर बैंड साथ रखेँ।
  • साबुन, मॉश्चराइजिंग क्रीम, लोशन और रोजमर्रा के काम की अन्य चीजें।
  • ढीली-ढाली गाउन, अपनी स्लीपर्स या चप्पलें और मोजे।
  • अपने कपड़े जैसे नर्सिंग ब्रा और अंडरवियर
  • सैनिटरी पैड
  • एक पेन और छोटी-सी डायरी
  • कुछ मैगजीन और किताबें