
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 25, 2021 9:25 PM IST
From understanding the risks to getting adequate sleep and support, many necessary steps are needed when preparing for pregnancy after 30.
pregnancy after 30: आजकल की लड़कियां करियर ओरिएंटेड हो गई हैं। वे शादी करके अपना घर बसाने से पहले अपने करियर को संवारने के बारे में सोचती हैं। कम उम्र में शादी करने से इनकार कर देती हैं। करियर सेट करते-करते उम्र हो जाती है 30 के ऊपर, उसके बाद शादी करने का फैसला लेती हैं और फिर फैमिली प्लानिंग की बारी आती है। अक्सर 35 वर्ष की उम्र के बाद पहली बार मां बनने में कुछ महिलाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि 35 वर्ष की उम्र के बाद फैमिली प्लानिंग करने से फर्टिलिटी क्षमता भी प्रभावित हो जाती है। ऐसे में गर्भ धारण करने से मुश्किल हो सकती है। कई केसेस में गर्भपात यानी मिसकैरेज होने का रिस्क बढ़ जाता है।
यदि आप 30 वर्ष की उम्र के बाद प्रेग्नेंट होती हैं, तो कुछ जटिलताएं सामने आ सकती हैं। इसमें एक्टोपिक प्रेग्नेंसी, असमय डिलीवरी होना, प्लेसेंटा प्रीविया, सर्जरी से डिलीवरी की संभावना बढ़ सकती है, भ्रूण का विकास सही से नहीं हो पाता, वजन काफी कम हो सकता है जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
1 हेल्दी डाइट का सेवन गर्भावस्था में बेहद जरूरी है। यदि आपकी उम्र 35 प्लस है, तो नियमित रूप से डॉक्टर से संपर्क में बनी रहें। डॉक्टर की बताई हर बातों को फॉलो करें।
2 35 साल की उम्र के बाद डिंब या अंडाणु (Ovum) की क्वालिटी खराब होने लगती है। इससे गर्भ धारण करने में भी समस्या आती है। ऐसे में आप 30-35 वर्ष के अंदर पहला बच्चा प्लान कर लें।
3 ऐसा नहीं कि सिर्फ गर्भधारण करने के लिए महिलाओं की ही उम्र सही होनी चाहिए। पुरुषों की उम्र भी अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिक उम्र होने पर पुरुषों की भी प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है। ऐसा भी नहीं है कि 35 वर्ष की उम्र के बाद आप मां नहीं बन सकती हैं। हां, किसी-किसी महिला को कुछ समस्याएं हो जाती हैं, बावजूद इसके मां हर महिला बनती है। आजकल कई ऐसे टेक्नीक आ गए हैं, जो आपको मां-बाप का सुख जरूर प्राप्त कराते हैं।