hamburger icon
A
Read in English

Prenatal Yoga Benefits: क्या प्रेग्नेंसी में योग करना चाहिए? जानें गर्भावस्था में कब और कौन से योग करना है फायदेमंद

प्रीनेटल योग करने से कमर दर्द, सिर दर्द और मॉर्निंग सिकनेस से निजात मिलती है। जानें, प्रेग्नेंसी के दिनों में कौन-कौन से योग आप कर सकती हैं और इससे क्या फायदे (Prenatal Yoga Benefits) हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 7, 2020 9:50 PM IST

Yoga During Pregnancy: प्रेगनेंसी के पूरे नौ महीने कठिन होने के साथ ही नाजुक भी होते हैं। इन दिनों हर कदम संभलकर उठाना चाहिए। चाहे जो भी काम आप करें फिर चाहे योग का अभ्यास हो, एक्सरसाइज करनी हो, खानपान हो, दवाओं का सेवन हो, हर चीज में खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है। कुछ महिलाएं प्रेग्नेंसी के दिनों में योग (Prenatal Yoga Benefits) करने लगती हैं, लेकिन योग करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। गर्भावस्था में योग करने के फायदे (yoga benefits during pregnancy) कई हैं, लेकिन हर प्रेग्नेंट महिला (Pregnant women) को अपनी शरीर और प्रेग्नेंसी कॉम्प्लिकेशंस को ध्यान में रखते हुए ही योगाभ्यास करना चाहिए। जानें, प्रेगनेंसी के दिनों में कौन-कौन से योग आप कर सकती हैं और इससे क्या फायदे (Prenatal Yoga Benefits) हो सकते हैं।

कब करें प्रेग्नेंसी में योग की शुरुआत (When to start yoga in pregnancy)

प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोंन्स में बदलाव होता है साथ ही समय बीतने के साथ ही आपके पेट में पल रहा बच्चा हिलने-डुलने भी लगता है जिसके कारण आपको नींद आने में भी समस्या होती है। नींद पूरी नहीं होने के कारण आपको थकान महसूस हो सकती है। चौथे महीने से योग करना प्रेगनेंसी में सही माना गया है। वैसे, आप किसी भी योग को करने से पहले अपनी डॉक्टर या योग विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें।

करें ये योगासन (Yoga during pregnancy)

योग के सेहत पर कई लाभ होते हैं। यह कई तरह की शारीरिक समस्याओं से आपको बचाते हैं। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दिनों में भी योग करने से शरीर को कई तरह से लाभ होता है। गर्भावस्था के दिनों में योग (Prenatal Yoga Benefits) करने से डिलीवरी के समय दर्द कम होता है। प्रसव के बाद ठीक होने में कम समय लगता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्रेग्नेंसी के चौथे महीने से योग करना सही होता है। इससे पहले तीन महीनों में योग करने से बचने चाहिए। ताड़ासन, सुखासन, कोनासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, तितली आसन, वीरभद्रासन, विपरीतकर्णी, पश्चिमोत्तानासन, शवासन का अभ्यास करना चाहिए।

प्रेग्नेंसी में कौन से योग करने से बचें

प्रेग्नेंसी में कई ऐसे (Prenatal Yoga Benefits in hindi) आसन हैं, जिन्हें गर्भवती महिलाओं को नहीं करना चाहिए। ये हैं वो आसन जिसे आप ना करें, तो ही आपकी सेहत के लिए अच्छा है। नौकासन, विपरीत शलभासन, अर्धमत्स्येंद्रासन, चक्रासन, भुजंगासन, हलासन आदि करने से बचना चाहिए।

Post Pregnancy Weight Loss : डिलीवरी के बाद वजन तेजी से कम करने के 5 उपाय

प्रेग्नेंसी में योग करने के फायदे (Yoga benefits during pregnancy) 

- शरीर का शेप सही रहता है। मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। शरीर का लचीलापन बढ़ता है।

- प्रेग्नेंसी में योग करने से नॉर्मल डिलीवरी होने की संभावना अधिक रहती है। इससे सीजेरियन डिलीवरी से होने वाले नुकसान से आप बच सकती हैं।

- पीठ का दर्द, पैरों में होने वाला सूजन और क्रैंप्स की समस्या कम होती है।

- वजन कंट्रोल में रहता है। (Prenatal Yoga Benefits)

- भ्रूण का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है।

- योग प्रसव के दौरान मन व शरीर को भी केंद्रित रखने में मदद करता है।

- इससे शरीर क्रियाशील बना रहता है।

- गर्भावस्था में होने वाली समस्याएं जैसे कब्ज और उल्टी भी नहीं होती है।

- प्रीनेटल योग कमर दर्द, सिर दर्द और मॉर्निंग सिकनेस से भी निजात दिलाने में मदद करता है।

Spotting During Pregnancy: प्रेगनेंसी में स्पॉटिंग क्यों होती है? क्या है यह किसी खतरे का संकेत?

Boost Immunity in Pregnancy: प्रेग्नेंसी में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के उपाय

Tips for Pregnancy Test : घर पर प्रेग्नेंसी टेस्ट करने के सही तरीके एवं सावधानियां