प्रीति जिंटा 46 वर्ष की उम्र में इस टेक्नीक से बनीं जुड़वां बच्चों की मां, अपने न्यू बॉर्न बेबीज का रखा ये प्यारा सा नाम

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा गुडइनफ (Preity Zinta Goodenough) जुड़वां बच्चों की मां बन गई हैं। सेरोगेसी के जरिए प्रीति के दोनों बच्चों का जन्म हुआ है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 18, 2021 9:08 PM IST

Preity Zinta News: एक्ट्रेस प्रीति जिंटा गुडइनफ (Preity Zinta Goodenough) जुड़वां बच्चों की मां बन गई हैं। प्रीति और उनके हस्बेंड जीन गुडइनफ (Gene Goodenough) पेरेंट्स बनकर फूले नहीं समा रहे हैं। सेरोगेसी के जरिए प्रीति के दोनों बच्चों का जन्म हुआ है। प्रीति ने अपनी खुशी फैंस के साथ साझा करने के लिए इंस्टाग्राम पर पति जीन के साथ एक फोटो शेयर करते हुए पेरेंट्स बनने की खुशी को शब्दों में बयां किया है। एक्ट्रेस ने अपने बच्चों का नाम जय जिंटा गुडइनफ (Jai Zinta Goodenough) और जिया जिंटा गुडइनफ (Gia Zinta Goodenough) रखा है।

इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए प्रीति ने लिखा है, 'सभी को नमस्कार। मैं आज आप सभी के साथ अपनी एक खुशी साझा करना चाहती हूं। जीन और मैं बहुत खुश हैं। हमने सरोगेसी द्वारा हुए अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है। हमारे परिवार में जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ (Preity Zinta Twins Name) शामिल हो गए हैं।'

उन्होंने आगे लिखा, 'हम अपने जीवन में इस नए चरण को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टर्स, नर्सेज और हमारे सरोगेट को दिल से धन्यवाद। प्रीति वर्तमान में पति जीन गुडइनफ के साथ लॉस एंजल्स में रहती हैं, जिनसे उन्होंने 29 फरवरी, 2016 को शादी की थी।

क्या है सरोगेसी?

फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसेज ने मां बनने के लिए सरोगेसी का रास्ता अपनाया है। प्रीति जिंटा ने भी यही किया है। जिन लोगों को बच्चा नहीं हो पाता है, वे अक्सर सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बनने की ख्वाहिश को पूरा करते हैं। सरोगेसी एक कपल और एक महिला के बीच आपसी सहमति या एग्रीमेंट के जरिए माता-पिता बनने का जरिया है। जो कपल अपना बच्चा नहीं पैदा कर पाते हैं, किसी महिला को मां बनने का सुख प्राप्त नहीं है या फिर किसी भी तरह की समस्या है, तो वे सरोगेसी टेक्नीक अपनाते हैं। जो महिला अपनी कोख या गर्भ में किसी दूसरे कपल के बच्चे को बड़ा करती है, वे सरोगेट मदर कहलाती है।

क्या 40 की उम्र में सरोगेट बनना है आसान?

क्या 40 वर्ष की उम्र के बाद एक महिला सरोगेट नहीं बन सकती है? क्या यह महिला और भ्रूण की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है? तो यह पूरी तरह से निर्भर करता है महिला की इच्छाशक्ति, उसकी शारीरिक स्थिति और सेहत पर कि कहीं उसे कोई समस्या तो नहीं। अमेरिकन सोसाइटी फॉर रिप्रोडक्टिव मेडिसिन के अनुसार, सरोगेट की उम्र 21 और 45 के बीच होनी चाहिए। कुछ महिलाओं में जो 40 से अधिक उम्र की हैं, उनमें प्रेग्नेंसी और प्रसव के दौरान फिजिकल रिस्क काफी हद तक बढ़ जाता है। कुछ खतरे और कॉम्प्लिकेशंस इस प्रकार सामने आ सकते हैं....

  • जेस्चेशनल डायबिटीज
  • अधिक दर्द होना
  • सीजेरियन के जरिए डिलीवरी
  • प्रेग्नेंन होने में समस्या आना
  • गर्भपात और मृत बच्चे को जन्म देना
  • जन्म के दौरान बच्चे का वजन कम होना आदि।