मानसून में सेहत न होंने दें खराब, यू रखें प्रेगनेंट महिलाएं अपना ख्याल

बारिश का सही तरह से आप लुत्फ उठा पाएं, इसके लिए प्रेगनेंट महिलाओं को खास ध्यान रखना जरूरी हो जाता है, ताकि उनके पेट में पल रहे बच्चे को कोई नुकसान न पहुंचे।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 9, 2018 7:56 PM IST

बारिश के दिनों में प्रेगनेंट महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है क्योंकि इस मौसम मे कई तरह की बीमारियां सबसे ज्यादा फैलती है, जो मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे में उन्हें बरसात के मौसम में अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। इस मौसम में गर्भवती महिला को जरूरी विटामिन, खनिज, कैल्शियम, प्रोटीन और कैलोरी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इस मौसम में खाने-पीने में की गई लापरवाही आपकी तबीयत खराब कर सकती है।

इस बारे में बाताते हुए मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की मेडिकल डायरेक्टर एवं आईवीएफ विशेषज्ञ डॉक्टर शोभा गुप्ता कहती हैं कि इस मौसम में वातावरण में नमी की वजह से कीटाणु गतिशील हो जाते हैं, जिसकी वजह से डेंगू, मलेरिया, जुकाम, फ्लू, बुखार, त्वचा संक्रमण, फंगस संक्रमण, खाद्य संक्रमण और पानी से होने वाले संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। साथ ही हैजा, डिहाइड्रेशन और लेप्टो सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियां होने की आशंका भी बढ़ जाती है, इसलिए गर्भवती महिलाओं को इस दिनों विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है।

बीमारियों से बचकर रहें

1 स्टमक इंफेक्शन, डिहाइड्रेशन भी होने का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में गर्भवती महिलाओं को इस मौसम में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। जेपी हॉस्पिटल की गायनकोलॉजिस्ट व आईवीएफ एक्सपर्ट डॉक्टर श्वेता गोस्वामी बताती हैं कि बाहर के खाने में बैक्टीरिया होने की संभावना अधिक होती है इसलिए इसे खाने से बचें।

2 दिन में 8-10 गिलास पानी पीएं। इसे उबालें और ठंडा करके पिएं। मानसून में पत्तेदार सब्जियां से परहेज करें। इन सब्जियों में सेल्यूलोस होता है जो ठीक से पचता नहीं है। तला हुआ खाना न खाएं क्योंकि इसे पचने में समय लगता है। फोलिक एसिड की पर्याप्त मात्रा लेना बहुत जरूरी है। हरी पत्तियों में पाया जाने वाला फोलिक एसिड बच्चे के जन्म से जुड़ी कई परेशानियों से बचाने का काम करता है।

3 इन दिनों कीटाणु जल्दी फैलते हैं इसलिए आपको अपने घर को साफ रखना चाहिए। फर्श और बाथरूम साफ करने के लिए एक अच्छी गुणवत्ता वाले कीटाणुनाशक का प्रयोग करें।

4 शांता आईवीएफ सेंटर की गायनकोलॉजिस्ट व आईवीएफ विशेषज्ञ डॉक्टर अनुभा सिंह का कहना है कि गर्भावस्था में फल खाना बहुत जरूरी है लेकिन कोई भी फल खाने से पहले ये सुनिश्चित कर लें कि फल अच्छी तरह से धुले हुए हों वरना संक्रमण का खतरा हो सकता है। ये सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।

5 बरसात के मौसम में मांस, अंडा, नट्स, पालक, गाजर, आलू, मक्का, मटर, संतरे, अंगूर, तरबूज और जामुन, ब्रेड, अनाज, चावल का सेवन गर्भावस्था के दौरान अवश्य करना चाहिए।

मानसून में प्रेगनेंट महिलाओं के लिए ध्यान रखने योग्य बातें:

1 तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इसके साथ-साथ विशेषज्ञ द्वारा बताए गए आवश्यक सप्लिमेंट भी लें।

2 प्रेग्नेंट महिला व आने वाले बच्चे की अच्छी सेहत के लिए उबला हुआ या सही प्रकार से फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं।

3 बारिश के दिनों में बाहर के खाने से बचना चाहिए, खासकर प्रेगनेंट महिलओं को जंक फूड और पैकेजिंग वाले खाने से दूर रहना चाहिऐ।

4 इन दिनों साफ-सफाई भी बेहद जरूरी होती है इसलिए खाना बनाने से पहले सब्जियों को साफ पानी से धो कर ही इस्तेमाल करें।

5 गर्भावस्था में महिलाए विटामिन-सी का सेवन अधिक मात्रा में करें। ये बच्चे और मां की सेहत के लिए जरूरी होता है।

6 गर्मियों में गर्भवती महिलाओं को सिंथेटिक के कपड़े पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे बहुत पसीना आता है और गर्मी भी लगती है।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source