प्रेग्नेंसी में इन 3 पोजीशन में सोने की न करें गलती, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

Pregnancy Sleeping Position : गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को सही पोजीशन में सोना चाहिए, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 20, 2024 1:04 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

Pregnancy Sleeping Position : गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कई तरह चीजों को लेकर एहतियात बरतने की जरूरत होती है, जिसमें खानपान से लेकर सोने और बैठने की चीजें शामिल हैं। आप किस तरह की एक्विटीज कर रहे हैं, यह गर्भ में पल रहे शिशु पर असर डालती है। गर्भवती महिलाओं को सही डाइट के साथ-साथ स्लीपिंग पोजीशन पर भी अच्छे से ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आप गलत पोजीशन में सोते हैं, तो इससे कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए आपको यह जानना बहुत ही जरूरी है कि गर्भावस्था में किस पोजीशन में सोना सही होता है? आइए मदरलैंड हॉस्पिटल की गायनोक्लॉजिस्ट डॉ. मनीषा सक्सेना से जानते हैं प्रेग्नेंसी में किन पोजीशन में नहीं सोना चाहिए?

1. प्रेग्नेंसी में पीठ के बल न सोएं

हम में से कई लोग पीठ के बल सोना पसंद करते हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी में आपको इस बात पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। इस दौरान कोशिश करें कि पीठ के बल न सोएं। अगर आप पीठ के बल सोते हैं, तो इससे गर्भाशय पर दबाव पड़ता है, जिससे कमर, पीठ और आंतों पर भी असर पड़ता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत होती है, जो मांसपेशियों में दर्द का कारण बन सकती है।

2. गर्भाशय में न सोएं पेट के  बल

गर्भवती महिलाओं को पेट के बल सोने से भी बचना चाहिए। अगर आप पेट के बल सोते हैं, तो इससे गर्भ पर असर पड़ता है। इस स्थिति में ब्लड फ्लो कम हो जाता है, जो आपके क्रैंप, दर्द और बच्चे पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है।

Also read : Pregnancy Diet: बच्चे के बेहतर विकास के लिए प्रेग्नेंसी में खाने चाहिए,ये 5 फूड्स

3. बैठकर सोना हो सकता है नुकसानदेह

कुछ महिलाएं थकान और कमजोरी की वजह से काम के दौरान बैठकर सोने लग जाती हैं, जिसकी वजह से उनकी बॉडी पूरी तरह से रिलैक्स नहीं हो पाती है। ऐसी स्थिति में आपको काफी थकान हो सकती है।

प्रेग्नेंसी में सही पोजीशन में कैसे सोएं

कोशिश करें कि गर्भावस्था के दौरान बाईं करवट में सोएं। इस दौरान आप पैरों के बीच में तकिया जाएं, इससे आपकी जांघ को रिलैक्स मिलता है। साथ ही गर्भ को भी सपोर्ट मिलता है। घुटनों के बीच तकिया रखकर सोने से कमर दर्द और क्रैम्प की परेशानी कम हो सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source