प्रेगनेंसी में गलती से भी न पिएं इन्हें, शिशु की सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक

गर्भवती महिलाएं जो कुछ भी खाती हैं, उसका सीधा असर उनके शिशु के जीवन पर पड़ता है इसलिए कोशिश करें की अपने भोजन में ज्यादा से ज्यादा सेहतमंद खाद्य पदार्थों को शामिल करें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 10, 2018 1:40 PM IST

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। गर्भवती महिलाएं जो कुछ भी खाती हैं उसका सीधा असर उनके शिशु के जीवन पर पड़ता है इसलिए कोशिश करें की अपने भोजन में ज्यादा से ज्यादा सेहतमंद खाद्य पदार्थों को शामिल करें। गर्भावस्था में कुछ पेय पदार्थों का सेवन गर्भवती महिला के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। जानें, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को किन पेय पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। सिजेरियन डिलीवरी के बाद संक्रमण से बचना है, तो यूं रखें अपना ख्याल

गर्भावस्था में ना करें इनका सेवन

वीटग्रास जूस

वीटग्रास जूस सेहत के लिए अत्यधिक लाभकारी होता है लेकिन गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। वीटग्रास जूस में बहुत सारे माइक्रोब्स होते हैं जो कि शिशु की सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं इसलिए वीटग्रास जूस का सेवन ना करें। प्रेगनेंसी से बचने के लिए अनवॉन्टेड पिल्स लेना कितना सुरक्षित, कितना सफल, जानें सब कुछ

डायट सोडा

डायट सोडा और सोडा में कैफीन होता है साथ ही अतिरिक्त शुगर भी होता है। इसका अधिक सेवन शिशु की सेहत पर बुरा असर डालता है इसलिए डायट सोडा का सेवन करने से बचें।

drinks to avoid in pregnancy एल्कोहल का अधिक सेवन गर्भावस्था में शिशु की सेहत पर बुरा असर डालता है। © Shutterstock.

एल्कोहल

एल्कोहल का सेवन गर्भावस्था में करना हानिकारक होता है। एल्कोहल का अधिक सेवन गर्भावस्था में शिशु की सेहत पर बुरा असर डालता है। इससे बच्चे का ब्रेन डैमेज होने या बर्थ डिफेक्ट जैसी समस्याएं भी पैदा हो जाती है इसलिए एल्कोहल का अधिक सेवन गर्भावस्था में ना करें। ठंड में बच्चों की मालिश करने के लिए चुनें सिर्फ ये तेल, होंगे लाभ

ग्रीन टी

ग्रीन टी में भी कैफीन होता है जो कि शिशु की सेहत के लिए हानिकारक होता है। ग्रीन टी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स बेशक शरीर के लिए लाभकारी होते हैं लेकिन इसका अधिक सेवन शिशु की सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है।

कॉफी

कॉफी में अधिक मात्रा में कैफीन होता है जिसका सेवन करने से नींद नहीं आती और तनाव पैदा होता है। ऐसे में कॉफी का सेवन गर्भावस्था में नहीं करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.