मानसून में गर्भवती इन 4 बातों का रखें विशेष ध्यान, संक्रमण से बच जाएंगी आप

मानसून का मौसम यूं तो बहुत बेहतरीन और सुहावना होता है। इस मौसम में पता ही नहीं होता कि कब बारिश आ जाए और कब धूप निकल जाए। लेकिन सेहत के लिहाज से ये मौसम थोड़ा सेंसटिव होता है। इस मौसम में तमाम वायरस और संक्रमण इंसानों को अपना शिकार बनाते हैं। गर्भवती महिलाओं की इम्युनिटी सामान्य वक्त की तुलना में कमजोर हो जाती है। इसलिए उन्हें अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। मानसून में गर्भवती को कई चीजों पर गंभीरता दिखानी होती है ताकि वह और उसका शिशु स्वस्थ रहें। आज हम गर्भवती के लिए मानसून के दौरान स्वस्थ अपना विशेष ध्यान रखने की कुछ टिप्स बता रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 20, 2020 5:36 PM IST

मानसून का मौसम यूं तो बहुत बेहतरीन और सुहावना होता है। इस मौसम में पता ही नहीं होता कि कब बारिश आ जाए और कब धूप निकल जाए। लेकिन सेहत के लिहाज से ये मौसम थोड़ा सेंसटिव होता है। इस मौसम में तमाम वायरस और संक्रमण इंसानों को अपना शिकार बनाते हैं। गर्भवती महिलाओं की इम्युनिटी सामान्य वक्त की तुलना में कमजोर हो जाती है। इसलिए उन्हें अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। मानसून में गर्भवती को कई चीजों पर गंभीरता दिखानी होती है ताकि वह और उसका शिशु स्वस्थ रहें। आज हम गर्भवती के लिए मानसून के दौरान स्वस्थ अपना विशेष ध्यान रखने की कुछ टिप्स बता रहे हैं।

बैलेंस डाइट लें

प्रेग्नेंट महिला को मानसून के दौरान अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। आपको दिनभर में ऐसी डाइट लेनी चाहिए जो आपकी और आपकी बेबी की सभी जरूरतों को पूरा कर पाए। क्योंकि मानसून ऐसा समय होता है जब शरीर में सामान्य प्रतिरक्षा सबसे कम होती है और मानसून अपने साथ कई बीमारियां भी लाता है। इसलिए अपने आहार में प्रोटीनके साथ ही अन्य पोषक तत्वों का भी ध्यान रखें।

पर्सनल हाइजीन

आपको पर्सनल हाइजीन को बहुत गंभीरता से लेना है। इन दिनों कोरोनावायरस है तो आप बाहर जाना अवॉइड ही कर रहे होंगे। लेकिन फिर भी यदि किसी जरूरी काम से जाना पड़े तो घर आकर साफ पानी में थोड़ा सा डिटॉल डालकर स्नान करें। अगर आप खुद खाना पकाती है तो किचन में जाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह धो लें। नहीं तो आपके साथ साथ शिशु भी संक्रमण का शिकार हो सकता है। इसके अलावा यदि आप किसी संक्रमण का शिकार होते हैं तो डॉक्टर शायद आपको कोई एंटीबॉयोटिक्स लिखने से परहेज करें। क्योंकि इससे आपकी हेल्थ को तो नुकसान होगा ही साथ ही शिशु भी प्रभावित हो सकता है। इसलिए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।

तली-भुनी चीजों को अवॉइड करें

जब महिला प्रेग्नेंट होती है तो उसका चटपटा और खट्टी चीजें खाने का मन करता है। यह सच है कि स्ट्रीट फूड अक्सर महिलाओं को आकर्षित करते हैं। लेकिन आपको मानसून के मौसम में इन्हें स्ट्रीकली अवॉइड करना है। क्योंकि इनसे सीधे संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ जाती है। गर्भावस्था में इम्यूनिटी भी अन्य समय की तुलना में कमजोर हो जाती है। ऐसे में प्रेगनेंसी के दौरान घर का खाना खाएं, ताजे फल खाएं और खूब सारा पानी पीएं।

टाइट कपड़े न पहनें

अगर आपको थोड़ा टाइट या फिटिंग के कपड़े पहनने की आदत है तो इस वक्त में इसे इग्नोर करें। मानसून के मौसम में काफी नमी होती है ऐसे में टाइट कपड़े पहनने से आपकी बॉडी हैवी हो सकती है, जिससे शिशु को भी दिक्कत हो सकती है। साथ ही आप भी अनकम्फरटेबल हो सकती हैं। ऐसे मौसम में ढीले और आरामदायक कपडे पहनें। सिंथेटिक कपडे पहनने से भी ज्यादा पसीना आ सकता है, इसीलिए इन्हें अवॉइड करें और सूती कपड़ों का चुनाव करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source