
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : June 27, 2020 3:00 PM IST
प्रेग्नेंट महिलाओं में कोविड-19 संक्रमण का गंभीर खतरा, यूं रखें खुद को सेफ और हेल्दी।
Coronavirus infection and pregnancy: यूएस सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 बीमारी का गंभीर खतरा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सामान्य आबादी के साथ-साथ हिस्पैनिक (hispanic) और गैर-हिस्पैनिक (non hispanic) अश्वेत गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था के दौरान संक्रमण (Coronavirus infection and pregnancy) से असमान रूप से प्रभावित हुई हैं।
सीडीसी का कहना है कि कोविड-19 (Covid-19) से जुड़ी गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने के लिए गर्भवती महिलाओं को बीमारी के संभावित खतरे के बारे में पता होना चाहिए। सीडीसी को 22 जनवरी से 7 जून के दौरान गर्भवती महिलाओं में कोविड-19 के कुल 8,207 मामले को लेकर सूचना दी गई थी।
कोरोनावायरस से संबंधित हर दिन कोई ना कोई नया अध्ययन, नई जानकारी सामने आती रहती है, जो लोगों की चिंताओं को बढ़ा देता है। हाल ही में सीडीसी ने कहा है कि गर्भवती महिलाओं को कोरोनावायरस से संक्रमित होने का गंभीर खतरा है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाएं खुद को कोरोना से सेफ और हेल्दी रखने के लिए अपना सकती हैं नीचे दिए गए कुछ टिप्स...
1 डब्लूएचओ (World Health Organization) ने भी कोरोनावायरस से बचाव (Coronavirus prevention tips) के लिए प्रेग्नेंट महिलाओं (Pregnant women) को कुछ बेहद ही आवश्यक तरीके बताए थे। प्रेग्नेंट वूमेन को कोरोना से बचने के लिए बहुत ज्यादा घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
2 कोई आपके सामने खांसे या छींके, तो मुंह पर रूमाल रखें। किसी भी बाहरी व्यक्ति से दूर खड़े रहकर ही बात करें। जिन लोगों को कोरोना हो गया है, उन बीमार लोगों से ना मिलें। जो लोग ठीक होकर घर वापस आ गए हैं, उनसे भी मिलना आपके लिए ठीक नहीं है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
3 घर पर हैं, तो भी अपने हाथों को समय-समय पर धोती रहें। सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। सतर्क रहें, लेकिन स्ट्रेस लेने से बचें। तनाव आपके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए घातक हो सकता है।
Coronavirus and pregnancy: कोरोनावायरस से बचने के लिए प्रेग्नेंसी में जरूर खाएं ये हेल्दी फूड्स