प्रेगनेंट करीना कपूर के पैरों में हो गयी है सूजन, प्रेगनेंसी में क्यों होता है ऐसा जानें कारण और घरेलू उपाय

करीना की कुछ तस्वीरें पिछले 2-3 दिनों से वायरल हो रही हैं, जिनमें उनका बेबी बम्प  दिख रहा है। लेकिन, इन तस्वीरों में लोगों की नज़रों में जो बात आयी वह थी करीना के पैरों में सूजन (Swollen Feet) ,जो  कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अक्सर होती है। (Swelling in Feet during pregnancy )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 27, 2020 10:06 PM IST

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan Pregnancy) प्रेगनेंट हैं और उनकी दूसरी प्रेगनेंसी की खबर आते ही मीडिया में उनसे जुड़ी चर्चा होने लगी। इसके अलावा करीना की हर गतिविधि पर पैपराज़ी की नज़र बनी होती है। करीना की कुछ तस्वीरें पिछले 2-3 दिनों से वायरल हो रही हैं, जिनमें उनका बेबी बम्प  (Kareena Kapoor Baby Bump) दिख रहा है। लेकिन, इन तस्वीरों में लोगों की नज़रों में जो बात आयी वह थी करीना के पैरों में सूजन (Swollen Feet) ,जो  कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अक्सर होती है। (Swelling in Feet during pregnancy )

करीना की प्रेगनेंसी दूसरे ट्राईमेस्टर (Second Trimester of Pregnancy) में हैं। उनकी प्रेगनेंसी के 5 महीने पूरे हो चुके हैं और अब उनका बेबी बम्प भी काफी आसानी से देखा जा सकता है। बता दें कि करीना कपूर के  होने वाले बच्चे को कोरोनियल बेबी (Coronial Baby) कहा जा रहा है। क्योंकि, इस बच्चे का जन्म कोरोना काल में होने वाला है।  करीना और उनके पति सैफ ने खुद अपनी प्रेगनेंसी से जुड़ी खबर मीडिया को दी थी।

क्यों होती है गर्भवती महिलाओं के पैरों में सूजन

गर्भावस्था की दूसरी तिमाही में  अक्सर महिलाओं के पैरों में सूजन (Swollen Feet) आने लगती है। इससे, चलने-फिरने और ठीक तरीके से काम करने में परेशानियां होती हैं। इस समस्या को एडिमा (Edema) कहते हैं। दरअसल, हार्मोन्स में बदलाव के कारण प्रेगनेंसी में शरीर के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तरह के बदलाव और समस्याएं दिखने लगती हैं। इसी तरह जब प्रेगनेंट महिलाओं के शरीर में लिक्विड का लेवल नॉर्मल से ज़्यादा या बहुत हाई हो जाता है। तब, पैरों में सूजन होने लगती है।  (Swollen Feet in Pregnancy)

पैरों में सूजन से बचने के लिए करें ये उपाय:

  • एक्टिव रहें। लगातार एक ही जगह बैठें ना रहें और ना ही एक पोजिशन में ज़्यादा देर रहें। थोड़ा चलें-फिरें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और सूजन भी कम होगी। (Swollen Feet Home Remedies)
  • सोते समय पीठ के बल ना सोएं। अपनी सुविधानुसार करवट लेकर सोएं। करवट लेकर सोना बच्चे के लिए भी अच्छा माना जाता है। करवट लेकर सोने से शरीर नें जमा एक्स्ट्रा तरल बाहर निकल जाएगा।
  • एक्सरसाइज भी पैरों की सूजन कम करने में मदद करती है। क्योंकि, हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है। जिससे, बॉडी टिश्यूज़ में जमा अतिरिक्त तरल शरीर से से बाहर निकल जाता है।
  • पैरों को किसी छोटी मेज या कुर्सी के सहारे थोड़ा ऊपर उठाकर बैठें। ऐसा करने से भी पैरों की सूजन कम होती है। (Tips to Prevent Swollen Feet in Pregnancy)
  • हेल्दी डायट लें। पोटैशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं। केले, पालक, आलू, संतरा, गाजर और बीटरूट जैसे फूड्स में पोटैशियम की मात्रा काफी अधिक होती है, जिससे आप डेली खुराक प्राप्त कर सकती हैं।

करीना कपूर और अनिता हसनंदानी ने 39 वर्ष की उम्र में किया कंसीव, लेट प्रेगनेंसी का है प्लान, तो इन बातों का रखें ध्यान

प्रेगनेंट अनुष्का शर्मा ने फ्लॉन्ट किया बेबी बम्प, प्रेगनेंसी में इन 3 चीज़ों का करें इस्तेमाल, स्ट्रेच मार्क्स होंगे कम

प्रेगनेंट अनुष्का शर्मा ने कहा हो रही है हलवा खाने की क्रेविंग, जानें ‘प्रेगनेंसी क्रेविंग्स’ कंट्रोल करने के उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source