Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ओमिक्रोन वेव में हुई प्रेगनेंट? इन आसान टिप्स से फॉलो करें हेल्दी प्रेगनेंसी और रखें बेबी का ख्याल

ओमिक्रोन से संक्रमित व्यक्ति के गले में खराश, खांसी, शरीर दर्द, बुखार, नाक बहना, छींक आना और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। जानें कैसे गर्भवती महिलाएं खुद को रखें सुरक्षित।

ओमिक्रोन वेव में हुई प्रेगनेंट? इन आसान टिप्स से फॉलो करें हेल्दी प्रेगनेंसी और रखें बेबी का ख्याल
ओमिक्रोन वेव में हुई प्रेगनेंट? इन आसान टिप्स से फॉलो करें हेल्दी प्रेगनेंसी और रखें बेबी का ख्याल

Written by Jitendra Gupta |Published : January 18, 2022 10:35 PM IST

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया में फैला ओमिक्रोन बहुत ही ज्यादा संक्रामक है लेकिन इसके लक्षण लोगों में फिलहाल हल्के ही दिखाई दे रहे हैं। गर्भवती महिलाओं सहित संवेदनशील लोगों को कोविड -19 के गंभीर रूप से प्रभावित होने और मृत्यु का भी अधिक जोखिम रहता है। ओमिक्रोन से संक्रमित व्यक्ति के गले में खराश, खांसी, शरीर दर्द, बुखार, नाक बहना, छींक आना और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इस नए वेरिएंट में संक्रमित व्यक्ति को मतली, उल्टी और भूख न लगना जैसे भी लक्षण दिखाई देते हैं।

बता दें कि कोविड गर्भवती महिलाओं में ढेर सारी जटिलताओं का खतरा पैदा करता है और साइटोकाइन भ्रूण के विकास पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान सही देखभाल और उपाय बहुत ही जरूरी हो जाते हैं। इस लेख में हम प्रेगनेंसी का आनंद ले रही महिलाओं को कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जो आपको सेफ प्रेगनेंसी में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये टिप्स।

1-सही खाएं, अच्छी नींद लें

प्रेगनेंसी में महिलाओं का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है इसलिए सावधान रहें क्योंकि आप कोविड-19 के साथ-साथ दूसरी एलर्जी और संक्रमण का शिकार हो सकती हैं। इसलिए पौष्टिक खाना खाकर इम्यूनिटी को बढ़ाने की कोशिश करें। आपको जंक, मसालेदार, ऑयली, प्रोसेस्ड और डिब्बाबंद भोजन खाने से बचें। इसके अलावा आराम करें और रात को अच्छी नींद लेना न भूलें।

Also Read

More News

2-एक्टिव रहें और ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें

कोविड-19 के खतरे से बचने के लिए गर्भवती महिलाओं को घर पर ही एक्सरसाइज करनी चाहिए। आस-पास फैल रही कोविड की खबरों से हुए तनाव और चिंता को कम करने के लिए आप योग और ध्यान का सहारा ले सकती हैं। आपके फेफड़ों सही काम करें इसके लिए डॉक्टर द्वारा सुझाई गई ब्रीदिंग एक्सरसाइज जरूर करें।

3-घर पर किसी को न आने दें

आपको इस बात का विशेष ख्याल रखना है कि आप बीमार लोगों के आसपास रहने से बचें। गर्भवती महिलाओं को कोविड जैसी संक्रामक बीमारी से खुद को सुरक्षित रहने के लिए सामाजिक समारोहों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए।

4-कोविड है तो खुद को अलग कर लें

अगर आप गर्भवती हैं और कोविड हो गया है तो खुद को सबसे पहले क्वारंटाइन कर लें और डॉक्टर के कहे अनुसार काम करें। समय-समय पर अपना बॉडी टेम्परेचर और ऑक्सीजन लेवल जांचते रहे। किसी के भी संपर्क में आने से बचें। इस बात का विशेष ख्याल रखें कि आपकी देखभाल करने वाले व्यक्ति को वैक्सीन की दोनों डोज लगी हुई हो।

5- इन बातों का भी रखें ध्यान

5.1 फर्नीचर, दरवाजे के हैंडल जैसी दूषित सतहों को छूने के बाद अपने चेहरे या मुंह को न छुएं।

5.2 मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और हाथों को अच्छी तरह से धोएं या फिर सैनिटाइज करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5.3 सुरक्षित रहने के लिए अपने सभी आवश्यक सामान जैसे दवाएं या किराने का सामान का स्टॉक करें।

About the Author

... Read More