Pregnancy Sleep Tips : प्रेग्नेंसी में आएगी अच्छी नींद, जब अपनाएंगी ये टिप्स

प्रेग्नेंसी में कई महिलाओं को रात में चैन की नींद नहीं आती है (Pregnancy Sleep Tips)। ठीक तरह से नहीं सो पाने के कारण आपके साथ-साथ गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। कुछ टिप्स को अपनाकर आप भी गर्भावस्था के दौरान सुकून भरी नींद ले सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 6, 2019 4:35 PM IST

महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी के नौ महीने सबसे अहम और खास होते हैं। इन दिनों हेल्दी डाइट के साथ भरपूर नींद की भी जरूरत होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान बदलते हार्मोंस के कारण अक्सर महिलाओं को कई तरह की सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें कुछ महिलाओं को घबराहट महसूस होती है, तो कुछ को हद से ज्यादा उल्टी आती है। कुछ ऐसी भी होती हैं, जिन्हें रात में चैन की नींद नहीं आती है (Pregnancy Sleep Tips)। ठीक तरह से नहीं सो पाने के कारण आपके साथ-साथ गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। कुछ टिप्स को अपनाकर आप भी गर्भावस्था के दौरान सुकून भरी नींद (Pregnancy Sleep Tips) ले सकती हैं।

प्रेग्नेंसी में हेल्दी नींद के लिए टिप्स

- प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने से कमर के बल ज्यादा देर तक न सोएं। कुछ-कुछ समय में करवटें बदलती रहें (sleeping tips for pregnant women)। बाएं तरफ करवट लेकर सोने की कोशिश करें, ऐसे सोने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।

- रात में हल्का खाना खाएं (Eating habit for good sleep in pregnancy)। हार्टबर्न की समस्या से बचने के लिए मसालेदार और तली हुई चीजों से दूर रहें।

- हेल्दी रहने के लिए रोजाना योग करें। इससे आपके पैर का दर्द और ऐंठन कम होगी।

प्रेग्नेंसी में आलू खाने के नुकसान

- दिन में बार-बार कुछ न कुछ खाते रहें, क्योंकि खाली पेट रहने से जी अधिक मिचलाता है।

- प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को बिस्तर पर दोनों तरफ कुशन की सपोर्ट लेकर सोना चाहिए।

- सोने से पहले सॉफ्ट म्यूजिक सुनें। इससे मन को शांति मिलती है और नींद अच्छी आती है।

- सोने से पहले गुगुने पानी से नहाएं। ऐसा करने से शरीर रिलैक्स होता है, जिससे नींद अच्छी आती है।

प्रेग्नेंसी में पेट दर्द के कारण और लक्षण

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source