प्रेगनेंट होने की सही उम्र क्‍या है?

क्या आपकी उम्र 30 साल से ज्यादा है? अगर हां, तो गर्भवस्था के दौरान समस्या हो सकती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:09 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

मैं 28 साल की महिला हूं। मेरी हाल ही में शादी हुई है। मेरे सहयोगी कहते हैं कि महिला को 30 साल की उम्र से पहले गर्भवती हो जाना चाहिए। इस उम्र के बाद मां और बच्‍चे को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गर्भावस्‍था का सही समय क्‍या होना चाहिए? कृप्‍या मेरी मदद करें। पढ़ें-आपकी प्रेगनेंसी को कंफर्म करेंगे ये 3 टेस्ट!

इस सवाल का जवाब मुंबई स्थित अश्विनी अस्पताल के गाइनकालोजिस्ट एंड ऑब्स्टिट्रिशन डॉक्‍टर विक्रम शाह दे रहे हैं।

डॉक्‍टर के अनुसार, 30 साल की उम्र से पहले प्रेगनेंट होना सही होता है, इस उम्र के बाद महिला का फर्टिलिटी लेवल कम हो सकता है। आपकी उम्र में बॉडी में एग का प्रॉडक्‍शन कम हो सकता है, जिससे बांझपन का खतरा हो सकता है। अमेरिकन सोसायटी ऑफ रिप्रॉडक्टिव मेडिसिन के अनुसार, 30 साल की उम्र के बाद हर महीने प्रेगनेंट होने की क्षमता 20 फीसदी तक कम हो जाती है। जब महिला 35 के पार हो जाती है, तो उसे कंसीव, प्रेगनेंसी में और नॉर्मल डिलिवरी में समस्‍या आ सकती है। नोवा मेडिकल सेंटर की इकाई नोवा आईवीआई फर्टिलिटी (एनआईएफ) ने अपने अध्‍ययन में पाया कि 31 साल की 68 फीसदी महिलाएं, 31 से 35 वर्ष की 36 फीसदी महिलाएं और 35 वर्ष से ज्‍यादा की 32 फीसदी महिलाएं फर्टिलिटी समस्‍या से ग्रस्त थी।

इस उम्र में अगर आप कंसीव करती हैं, तो आपको गर्भावस्‍था में समस्‍या हो सकती है। क्‍योंकि आपका शरीर हार्मोन परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में गर्भपात और समय से पहले प्रसव का खतरा होता है। यही कारण है कि इस उम्र में हर महिला को कंसीव होने के बाद नियमित रूप से डॉक्‍टर से चेकअप कराते रहना चाहिए। इस उम्र के बाद कंसीव करने से आपको दर्द की लंबी प्रकिया से गुजरना पड़ सकता है। देर से गर्भ धारण करने से बच्‍चे में आनुवंशिक असामान्यताएं जैसे न्यूरल ट्यूब डिफेक्‍ट या डाउन सिंड्रोम होने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि नियमित रूप से अल्‍ट्रासाउंड और गर्भाशय की जांच कराते रहने से आप भ्रूण के समग्र विकास पर नजर रख सकती हैं।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source