प्रेगनेंसी में ज्यादा मोटापा बढ़ने के 4 कारण

Pregnancy में इन कारणों से होता है Weight gain!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:10 PM IST

गर्भावस्था में महिलाओं का वजन बढ़ना स्वाभाविक है। इस दौरान बच्चे का वजन, एमनियोटिक फ्लूड और ब्लड वॉल्यूम बढ़ने व गर्भाशय के बढ़ने से वजन बढ़ ही जाता है। दो से चार किलो वजन ब्रेस्टफीडिंग और डिलीवरी के लिए जमे फैट से बढ़ जाता है। हालांकि कुछ महिलाओं का गर्भावस्था के दौरान वजन ज्यादा बढ़ जाता है। गाइनोकोलोजिस्ट पूनम अग्रवाल  आपको बता रही हैं कि गर्भावस्था के दौरान अतिरिक्त मोटापा बढ़ने के क्या-क्या कारण हैं

1) मोटापा

वजन बढ़ना हेल्दी प्रेगनेंसी का हिस्सा है। अगर आप ज्यादा मोटी हैं, तो गर्भावस्था में आपका वजन उस महिला की तुलना में जिसकी एक स्वस्थ वजन के साथ प्रेगनेंसी शुरू हुई है तीन गुना बढ़ सकता है। अगर आपका वजन कम है या आपका बीएमआई 18.5 से कम है, तो प्रेगनेंसी में आपका वजन 12 से 18 किलो बढ़ सकता है। अगर आपका बीएमआई 18.5 से 24.9 यानि नॉर्मल रेंज में है, तो आपका वजन 15 से 18 किलो बढ़ सकता है। अगर आपका वजन ज्यादा है यानि बीएमआई 30 से ज्यादा है, तो आपका वजन 5 से 9 किलो से ज्यादा नहीं बढ़ेगा।

2) तनाव

गर्भावस्था में तनाव होने पर आपका वजन बढ़ सकता है। तनाव होने पर कोर्टिसोल हार्मोन जारी होता है जो आपके मेटाबोलिज्म को धीमा कर सकता है और आपका वजन बढ़ा सकता है। इसलिए इस अवस्था में रोजाना 15 मिनट एक्सरसाइज या योगा करें।

3) नींद की कमी

गर्भावस्था में पर्याप्त नींद नहीं लेने से आपका वजन बढ़ सकता है। वास्तव में नहीं सोने पर आपको मीठा खाने या फैट वाले फूड्स खाने की लालसा बढ़ सकती है। इससे आपका मेटाबोलिज्म भी धीमा हो सकता है। इसलिए आपको आठ घंटे सोना चाहिए।

4) प्रेगनेंसी के फर्स्ट सेमेस्टर में ज्यादा खाना

कई महिलाएं ऐसा सोचती हैं कि प्रेगनेंसी के फर्स्ट सेमेस्टर में ज्यादा खाना चाहिए। लेकिन वास्तविकता यह है कि पहले सेमेस्टर में आपको अतिरिक्त कैलोरी की जरूरत नहीं होती है। आपको सेकंड सेमेस्टर में 450 और थर्ड सेमेस्टर में 340 अतिरिक्त कैलोरी की जरूरत होती है। जो एक सेब, एक कप दही से मिल जाती है। जाहिर है अतिरिक्त कैलोरी से आपका वजन बढ़ सकता है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source