प्रेगनेंसी के दौरान हेडफोन इस्तेमाल करना, सही या गलत ?

Pregnancy के दौरान आपको कभी भी लाउड म्यूजिक नहीं सुनना चाहिये।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:08 PM IST

Read this in English

म्यूजिक सुनना हम सबको पसंद होता है। केईऍम हॉस्पिटल के प्रोफेसर एंड हेड ऑफ़ साइकाइट्री डिपार्टमेंट डॉ शुभांगी पाटकर बताती हैं कि, म्यूजिक हमारी थकी नसों को आराम देता है और हममें सकारात्मकता लाता है। कुछ शोध बताते हैं कि म्यूजिक आपके स्ट्रेस को ख़त्म करने का सबसे आसान तरीका है। मैक्स प्लैंक इंस्टिट्यूट ऑफ़ जर्मनी के शोधकर्ताओं ने यह बताया की प्रेगनेंसी के दौरान म्यूजिक सुनना बहुत फायदेमंद होता है।  

आजकल म्यूजिक प्लेयर पर गाने सुनना चलन में नहीं है, अब अधिकतर महिलायें अपने फोन के हेडफोन से ही गाने सुनना पसंद करतीं हैं। पीएसआरआई हॉस्पिटल के कंसलटेंट एंड हेड गायनाकॉलजिस्ट  डॉ राहुल मनचंदा बताते हैं कि, हेडफोन लगाकर गाने सुनना किसी भी तरह से गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचाता है। आप दिन भर में कुछ घंटों के लिए नियमित अंतराल पर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं, ध्यान रखें कि आवश्यकता से ज्यादा इस्तेमाल करने पर आपको भी वही परेशानियां हो सकती हैं जो किसी सामान्य महिला को होती हैं।

अगर आप हेडफोन कान में लगाकर सॉफ्ट म्यूजिक सुन रही हैं तो यह आपके बेबी को बिलकुल भी नहीं सुनाई देगा, लेकिन अगर आप हेडफोन को गर्भ के पास लेकर जायें तो आपका बच्चा म्यूजिक को सुन सकता है। इसलिए अधिकतर महिलायें ऐसा करते हुए पायी जाती हैं। हालांकि अभी तक ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नही है कि ऐसा करना बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है। डॉ मनचंदा बताते हैं कि अगर आपका बेबी इसे पसंद करता है तो आप सॉफ्ट म्यूजिक प्ले करके अपने हेडफोन को वहां रखकर आराम से अपने बच्चे को गाना सुना सकती हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ऐसा आप बार-बार न करें और कभी भी लाउड म्यूजिक न सुने क्योंकि इसकी वाइब्रेशन बच्चे को प्रभावित कर सकती है।

मूल स्रोत - Can I use headphones during pregnancy? (Query)

अनुवादक – Anoop Singh

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source