... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:08 PM IST
Read this in English.
मुझे स्ट्रॉंग स्मेल वाला परफ्यूम या डियोडरेंट यूज़ करना अच्छा लगता है। लेकिन मुझे ये जानना है कि क्या प्रेगनेंसी के दौरान इसका महक गर्भस्थ शिशु को किसी तरह का नुकसान पहुँचा सकता है?
प्रेगनेंसी शरीर की एक ऐसी अवस्था है जिस समय हर छोटी-छोटी बात पर ध्यान रखने की ज़रूरत होती है। और महिलायें तो अच्छे महक वाले परफ्यूम के फैन होते हैं लेकिन कॉमरशियल डियोडरेंट और परफ्यूम में जो केमिकल होते हैं वह बच्चे के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
गर्भावस्था के पहले एक दो महीने तक किसी भी तेज महक वाले परफ्यूम सिर दर्द, मतली, उल्टी, सांस लेने में परेशानी का कारण बन सकता है। डॉ. रागिनी अग्रवाल, क्लिनिकल डाइरेक्टर, ऑब्सटेट्रिक्स एण्ड गाइनाकॉलजी, डब्ल्यू हॉस्पिटल, के अनुसार हल्के महक वाले परफ्यूम का इस्तेमाल करना चाहिए।
साधारणतः परफ्यूम्स केमिकल कंपाउंड जैसे फैथालेट्स होता है जो हार्मोनल, सांस संबंधी प्रॉबल्म या स्किन संबंधी समस्या का कारण बन सकता है। यहां तक कि हाई अल्कोहल वाले परफ्यूम से बचना चाहिए क्योंकि शिशुओं में बर्थ डिफेक्ट का प्रॉबल्म हो सकता है। कु्छ परफ्यूम्स में पैराबेन जो एन्डोक्राइन को बाधित करता है महिलाओं के प्रजनन क्षमता और पुरूषों के वृषण विकास में नुकसान पहुँचा सकते है। इसलिए परफ्यूम या डियोडरेंट खरीदते वक्त इन चीजों को ध्यान में रखकर खरीदें।
लेकिन आप ये सोच रहे होंगे कि तो क्या डियोडरेंट या परफ्यूम का इस्तेमाल न करें तो जवाब़ ये है कि नैचुरल चीजों का इस्तेमाल करें। आप लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। या खुद भी डियोडरेंट बना सकती हैं, जैसे- बेकिंग सोडा में नींबू मिलाने से वह नैचुरल डियोडरेंट का काम करता है। साथ ही बेकिंग सोडा जीवाणुओं को मारने और नमी को सोखने में मदद करता है। पढ़े- कितना सुरक्षित है प्रेगनेंसी में चेहरे पर ब्लीच करवाना?
प्रेगनेंसी के दौरान इन छोटी-छोटी रोजमर्रा के आदतों पर ध्यान दें और भविष्य को सुरक्षित करें।
मूल स्रोत - Is it safe to use deodorants and perfumes when pregnant?
अनुवादक – Mousumi Dutta
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।