क्या प्रेगनेंसी में जीन्स पहनने से होती है परेशानी?

प्रेगनेंसी में कुछ भी पहनें, पर इन बातों का ख्याल रखें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:09 PM IST

Read in English

अनुवादक – Shabnam Khan

मैं 27 साल की प्रेगनेंट महिला हूं, मेरा फिलहाल तीसरा महीना है। मैं आमतौर पर जीन्स ज्यादा पहनती हूं। पर मेरी एक आंटी का कहना है कि प्रेगनेंसी में जींस पहनने से पेट पर दबाव पड़ता है जिससे समस्या हो सकती है। क्या ये सही है? अगर जीन्स नहीं है, तो क्या पहनूं?

इस सवाल का जवाब दिल्ली के अपोलो क्रेडल ह़ॉस्पिटल की ऑब्सट्रेक्टिक्स और गायनाकॉलजिस्ट डॉक्टर मीनाक्षी आहूजा ने दिया है।

ऐसा कोई अध्ययन अब तक सामने नहीं आया है जिसमें ये बात कही गई हो कि प्रेगनेंसी के दौरान जीन्स पहनने से मां या बच्चे को नुकसान होता है। लेकिन फिर भी जब कपड़ों के चुनाव की बात होती है तो हर गर्भवती महिला को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। हर महिला को इस बात की जानकारी नहीं होती कि गर्भावस्था में गर्भ पर बहुत दबाव होता है और साथ ही उसे शिशु को किसी भी परेशानी से बचाना भी होता है।इस दौरान गर्भ में काफी मात्रा में एम्निऑटिक फ्लूड (amniotic fluid) होता है जो गर्भस्थ शिशु को बाहरी दबाव से सुरक्षित रखता है। जीन्स पहनने से गर्भ पर ज्यादा दबाव तो नहीं पड़ता, लेकिन फिर भी जीन्स का चुनाव करने से पहले कुछ बातों का ख़्याल रखना चाहिए। ख़ासतौर पर 3-9 महीने में। (इसे भी पढ़ें - 40 हफ्तों से पहले न करवाएं डिलीवरी)

1)   मैटरनिटी जीन्स लें – बाज़ार में ख़ास मैटरनिटी जीन्स उपलब्ध है जो काफी स्ट्रेच होती है। इस तरह की जीन्स को खरीदना नुकसान का सौदा नहीं होगा।

2)  टाइट जीन्स न पहनें – गर्भावस्था के 3-9 महीने के बीच आपका पेट बढ़ता है। ऐसे में टाइट जीन्स न पहनें। आप ज्यादा साइज़ की जीन्स  पहनें।

3)  साफ-सफाई का रखें ध्यान – प्रेगनेंसी के दौरान साफ-सफाई न रखने से यीस्ट इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है।अगर आपकी जींस टाइट है तो आपको ये इंफेक्शन हो सकता है जिससे आपको व बच्चे दोनों को नुकसान होगा।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source