... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:09 PM IST
Read this inEnglish
अनुवादक : Anoop Singh
मेरे प्रेगनेंसी का 9वां हफ्ता चल रहा है और मुझे अक्सर चक्कर आने लगते हैं और कमजोरी महसूस होने लगती है। मैं समय से पौष्टिक भोजन के साथ, विटामिन्स और आयरन सप्लीमेंट्स भी ले रही हूँ, फिर भी मैं इतनी कमजोरी क्यों महसूस कर रही हूँ? क्या प्रेगनेंसी के दौरान चक्कर आना नार्मल है?
न्यू दिल्ली स्थित मैक्स हॉस्पिटल की सीनियर कंसलटेंट स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ उमा वैद्यनाथन बतातीं हैं कि, गर्भावस्था के शुरुवाती हफ़्तों में चक्कर और हल्की बेहोशी जैसा हर महिला को ही महसूस होता है। यह ब्लड प्रेशर के लगातार बदलते रहने के कारण होता है क्योंकि प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में होने वाले बदलावों के हिसाब से महिलायें पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार नहीं लेती हैं। उस दौरान अक्सर ह्रदय गति बढ़ जाती है और ह्रदय शरीर में ज्यादा ब्लड पंप करने लगता है। अधिकतर मामलों में महिलायें अच्छी संतुलित डायट लेकर बेहोशी और चक्कर आने जैसे समस्याओं से छुटकारा पा लेती हैं क्योंकि इस समस्या से निपटने के लिये किसी भी प्रकार की दवा की कोई ज़रूरत नहीं है।
हालाँकि अधिकतर महिलाओं को यह चक्कर आने वाली शिकायत शुरुवात के 3 महीनो में ही होती है लेकिन अगर डायट में सही बदलाव कर लेने के बावजूद भी प्रेगनेंसी के आखिरी महीनो तक आपको यह समस्या रहती है तो इसका साफ़ मतलब है कि आप एनीमिया की शिकार हैं। अगर आप एनीमिया की शिकार हैं तो आपके शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं कम होती हैं जिससे शरीर के बाकी अंगों में ऑक्सीजन की उचित मात्रा नही पहुँच पाती है जिस कारण आपको चक्कर या बेहोशी जैसा महसूस होने लगता है। एनीमिया से बचने के लिये आयरन से भरपूर चीजों को अपनी डायट में शामिल करें और किसी डॉक्टर की सलाह लें। कुछ डॉक्टरों के अनुसार प्रेगनेंसी के आखिरी चरणों में चक्कर आने का कारण सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, देखने की समस्या या साइनस भी हो सकता है।
चित्र स्रोत : Shutterstock