क्या प्रेगनेंसी में नारियल तेल से निप्पल्स का मसाज करना है ठीक?

कहीं प्रेगनेंसी में नुकसान न पहुंचा दे ब्रेस्ट मसाज।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:09 PM IST

Read this in English

मैं 6 महीने की गर्भवती हूं और मेरे निप्पल्स दिनों दिन काले पड़ते जा रहे हैं। मेरी एक दोस्त ने कहा कि मुझे नारियल के तेल से मसाज करनी चाहिए जिससे इस जगह का रंग हल्का होगा। लेकिन मेरी एक कज़िन (जिसने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है) ने कहा कि इस तेल को बस लगाऊं, मसाज न करूं क्योंकि इससे अबॉर्शन का खतरा पैदा हो सकता है। मुझे समझ नहीं आ रहा क्या ठीक है और क्या गलत। मैं काफी परेशान हूं। कृपया उचित सलाह दें।

वैल विमन क्लिनिक (गुड़गांव) की डॉक्टर नुपुर गुप्ता कहती हैं, ‘प्रेगनेंसी के दौरान कुछ हार्मोन्स स्रावित होते हैं जिससे अस्थायी रूप से मेलानिन का उत्पादन बढ़ जाता है। ये एक ऐसा पिगमेंट है जो बालों, आंखों और त्वचा को भूरा यानी ब्राउन रंग देता है। ऐसे में स्किन पर जहां पहले से ही पिगमेंटेशन होगा (जैसे कि निप्पल्स के आसपास की स्किन) उसका रंग और गहरा हो जाता है। इस हार्मोन का स्तर ज्यादा बढ़ने से ये स्थान फूलने भी लगता है।’ (गर्भवती महिलाएं न खाएं ये 5 चीजें)

हालांकि निप्पल के आसपास की स्किन पर कुछ धब्बे मोंटगोमेरी (Montgomery) के ग्लैंड्स भी होते हैं जो ऑयल स्रावित करते हैं जिससे कि प्रेगनेंसी के दौरान वहां की स्किन ड़्राई नहीं होती। लेकिन कई महिलाओं को ये ड्राईनेस महसूस होती हैं और ऐसे में मॉश्चराइज़र, नारियल का तेल और डॉक्टर द्वारा बताई गई ऑइनमेंट भी लगाई जा सकती है। और जहां तक बात निप्पल्स का रंग गहरा होने की है तो जब आप स्तनपान करवाना बंद करवाएगी, तब वो अपने आप सामान्य हो जाएंगे।

निप्पल मसाज के दौरान ध्यान रखने वाली बातें

प्रेगनेंसी के दौरान निप्पल की मसाज करते हुए बहुत सावधानी बरतने की ज़रूरत होती है नहीं तो अबॉर्शन कर का जोखिम हो सकता है। कोकोनट ऑयल से निप्पल्स की मसाज करते हुए इन बातों का ध्यान रखें:

  • अगर आप मसाज करना चाहती हैं तो एक बार में एक ब्रेस्ट की मसाज करें, वो भी सर्कुलर मोशन में।
  • 5 मिनट से ज्यादा मसाज न करें। दोनों ब्रेस्ट के बीच मसाज करने में 15 मिनट का ब्रेक लें।
  • प्रेगनेंसी की समस्या ब्रैक्सटन हिक्स कॉन्ट्रैंक्शन्स (Braxton hicks contractions) तो ब्रेस्ट को दबाएं नहीं।

चित्र स्रोत - Shutterstock


 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source