hamburger icon
A
Read in English

सीजेरियन डिलीवरी के बाद किसका इस्तेमाल करना है सेफ? tampons या menstrual cups!

जानिए C-section delivery के बाद किसका इस्तेमाल है बेहतर tampons या sanitary pads ?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:10 PM IST

सीजेरियन (C-section) के बाद योनि ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है। इसलिए आपको किसी भी तरह के इन्फेक्शन के बचने के लिए अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। दिल्ली स्थित अपोलो क्रैडल हॉस्पिटल में कंसल्टेंट डॉक्टर सीमा शर्मा  आपको बता रही हैं कि सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद पीरियड्स के दौरान किसका इस्तेमाल अधिक सुरक्षात्मक है टैम्पोन या सेनेटरी पैड का।

सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद टैम्पोन-  बात अगर सी- सेक्शन डिलीवरी के बाद पीरियड्स के तेज फ्लो को रोकने की होती है, तो टैम्पोन का इस्तेमाल करने के सवाल का जवाब हां और ना दोनों ही हो सकते हैं। सैद्धांतिक रूप से सी सेक्शन के बाद इसके इस्तेमाल से कोई समस्या नहीं है। हालांकि इससे इन्फेक्शन का खतरा होता है जिस वजह से घाव भरने में बाधा आ सकती है। दरअसल कई बार महिला बच्चे को संभालने में इतनी बिजी हो जाती है कि वो टैम्पोन चेंज करना भूल जाती है, जिस वजह से टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम (TSS) का खतरा बढ़ सकता है। योनि में कुछ बैक्टीरिया पहले से ही होते हैं लेकिन इनके बढ़ने से टीएसएस की स्थिति पैदा हो सकती है। इससे महिला को बेहोशी के साथ तेज बुखार और ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट हो सकती है। हालांकि हर चार घंटे में टैम्पोन बदलना बेहतर होता है। इससे किसी भी तरह का जोखिम काफी कम हो जाता है।

सी सेक्शन के बाद टैम्पोन का इस्तेमाल कब करें- जब आपको लगे कि आप टेम्पोन की सही तरह देखभाल कर सकते हैं और समय पर चेंज कर सकते हैं, तो आपका इसका इस्तेमाल करना शुरू कर सकती हैं। हालांकि डिलीवरी के छह महीने बाद आप नॉर्मल हो जाती हैं। बच्चे को फीडिंग कराने के दौरान एक साल तक आपके पीरियड्स शुरू नहीं होते हैं लेकिन ब्रेस्फीडिंग छोड़ने के बाद पहले कुछ चक्र काफी हैवी हो सकते हैं। आप इस दौरान टैम्पोन का इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान रहे कि पीरियड्स के दौरान हैवी डिस्चार्ज के दौरान ही इसका इस्तेमाल करें अन्यथा घर्षण के कारण इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

सी सेक्शन के बाद मेन्स्ट्रूअल कप भी यूज कर सकते हैं क्या- इस घंटी के आकार के कप को गर्भाशय के मुंह पर लगाया जाता है जिसमें गर्भाशय से निकलने वाला स्राव इकठ्ठा होता है। हालांकि इसका सही साइज़ चुनना बहुत जरूरी है। गलत साइज़ से ना केवल इन्फेक्शन का बल्कि योनि में दर्द भी हो सकता है। इसके इस्तेमाल में भी टैम्पोन वाला ही नियम लागू होता है। यानि इसे हर तीन से चार घंटे में निकालकर साफ करके फिर लगाना चाहिए। हालांकि सेनेटरी पैड एक सुरक्षित विकल्प है। क्योंकि इसे शरीर के बाहर लगाया जाता है। डिलीवरी के कुछ दिन बाद हैवी ब्लड को रोकने के लिए मैटरनिटी पैड उपलब्ध होते हैं। लेकिन इससे घर्षण और रैशेज का खतरा होता है। इसलिए सेनेटरी पैड बेहतर विकल्प है। ध्यान रहे कि स्किन को ड्राई और इन्फेक्शन फ्री रखने के लिए इसे छह से आठ घंटे में बदलना बहुत जरूरी है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock