गर्भावस्था में मतली ठीक करने की दवाएं लेना, सही या गलत?

क्या आपको गर्भावस्था में मतली होती है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:08 PM IST

Read this in English

मैं दो महीने की गर्भवती हूं। इन दिनों मुझे मतली और चक्कर काफी आ रहे हैं। मैं जानती हूं ऐसे में ये सब होता है लेकिन किसी भी प्रकार का घरेलु उपाय मेरी समस्या कम नहीं कर रहा। क्या मैं मतली रोकने के लिए दवाएं लूं? क्या इससे मुझे या मेरे गर्भ को कोई खतरा होगा? कृपया बताएं।

मतली या मॉर्निंग सिकनेस गर्भावस्था का ही एक हिस्सा है। गर्भवती महिलाओं को सिर्फ शुरूआती महीनों में ही इस स्थिति का सामना करना पड़ता है। लेकिन कई महिलाएं ऐसी भी होती हैं जिन्हें पूरे 9 महीनों के दौरान मतली का सामना करना पड़ता है। कई महिलाओं को कुछ खास प्रकार की गंध के कारण ऐसा होता है। लेकिन इस समस्या का मुख्य कारण ह्यूमन कॉरिओनिक गोनाडोट्रोपिन (Human Chorionic Gonadotropin) नाम के एक हार्मोन में आने वाले बदलाव होता है। ये हार्मोन ओवरीज़ में ओस्ट्रोजेन (oestrogen) बढ़ाता है जिससे मतली होने लगती है।

डॉक्टर नुपुर गुप्ता, गायनाकॉलोजिस्ट (वेल वुमन क्लिनिक, गुड़गांव) के अनुसार, तनाव, अधिक परिश्रम और डीहाइड्रेशन मॉर्निंग सिकनेस को बढ़ा सकता है। अगर आप जुड़वा बच्चों की मां बनने जा रही हैं या आईवीएफ तकनीक की सहायता ले रही हैं तो मतली की ये समस्या और अधिक बढ़ सकती है। (इसे भी पढ़ें, गर्भावस्था में मिंट-टी पीने के 5 फायदे)

डॉक्टर गुप्ता कहती हैं कि कई महिलाएं इस दौरान मतली रोकने की दवाएं लेने से डरती हैं। लेकिन, ये ज़रूरी हैं कि गर्भवती महिलाओं की इसकी जानकारी हो कि इस दौरान भी वो उल्टी रोकने की दवाएं ले सकते हैं। आमतौर पर ये सुरक्षित होती हैं, इनसे गर्भ को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। हालांकि, आपको मेडिकल स्टोर जाकर खुद दवाएं नहीं लेनी चाहिए बल्कि डॉक्टर से दवा लिखवाकर लेनी चाहिए। डॉक्टर गुप्ता बताती हैं कि डॉक्सिनेट (Doxinate) और ओन्डैनसेट्रॉन (Ondansetron) इस समस्या में सबसे सुरक्षित दवाएं हैं जो कि आसानी से उपलब्ध भी होती हैं। लेकिन इसना सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करें।

डॉक्टर गुप्ता कुछ टिप्स बता रही हैं जिन्हें अपनाकर आप मॉर्निंग सिकनेस और मतली को कम कर सकती हैं:

  • सुबह सबसे पहले कुछ सूखा जैसे कि रस्क, ब्रेड या बिस्किट खाएं। डॉ गुप्ता कहती हैं कि ये तरीका मतली की स्थिति को कम करता है।
  • रात को पर्याप्त नहीं लें और अच्छी तरह आराम करें।
  • तनावभरी स्थिति से दूर रहें।
  • दिन में खूब सारा पानी पियें, डीहाइड्रेशन से दूर रहें।
  • अगर अदरक भी चबा सकती हैं, क्योंकि माना जाता है इससे मतली की शिकायत में आराम मिलता है।

मूल स्रोत –Will taking pills for nausea during pregnancy harm my baby? (Query)

अनुवादक –Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source