गर्भावस्था में कभी ना खाएं ये चीजें, वरना शिशु के लिए हो सकता है भारी नुकसान

गर्भावस्था में हमें अपने डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। कुछ ऐसे आहार होते हैं, जिन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे बच्चे को काफी नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं उन खाद्य पदार्थों के नाम-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : July 29, 2020 10:26 AM IST

Pregnancy Diet : गर्भावस्था में मां और बच्चे को स्वस्थ रखने के लिए खानपान का बहुत ही ध्यान रखना होता है। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य कोशिश करते हैं कि वे गर्भवती महिला का अच्छे से ख्याल रख सकें, ताकि बच्चा स्वस्थ और बिना की परेशानी के जन्म ले सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी एक गलती मां और बच्चे के लिए (Pregnancy Diet) घातक हो सकती है।

ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती है कि गर्भावस्था में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? एक गलत चीज के खाने से मिसकैरेज की संभावना हो सकती है, ऐसे में सही खानपान की जानकारी होनी बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं गर्भावस्था में किन चीजों का सेवन नहीं (Pregnancy Diet) करना चाहिए।

कच्चा अंडा

शरीर को फिट रखने के लिए कई लोग कच्चा अंडा खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में कच्चे अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसर, अंडे में सालमोनेला बैक्टीरिया होता है, जिसके कारण फूड पॉइजनिंग की संभावना होती है। प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर हो जाती है, इसलिए प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कच्चा अंडा नहीं देना चाहिए।

शराब

रिसर्चर्स के मुताबिक, शरा में कई ऐसी चीजें होती हैं, जो भ्रूम में पल रहे शिशु के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती हैं। विशेषज्ञों का दावा है कि प्रेग्नेंसी में शराब की एक बूंद पीने से भी शिशु को नुकसान पहुंच सकता है।

कच्चा पपीता

सेहत के लिए पपीता काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन प्रेग्नेंसी में पपीता उतना ही नुकसानदायक होता है। क्योंकि गर्भावस्था में पपीता खाने से मिसकैरिज की संभावना काफी अधिक हो जाती है।

अधिक नमक

नमक सेहत के लिए काफी अच्छा होता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा नमक गर्भवती महिलाओं के लिए काफी घातक साबित हो सकता है। सामान्य रोगियों के लिए भी अधिक नमक घातक हो सकता है। इससे दिल की बीमारी होने का खतरा काफी अधिक बढ़ जाता है, लेकिन आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी में सिर्फ ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ता, बल्कि चेहरा, हाथ, पैरों में भी सूजन आ जाती है।

चाइनीज खाना

चाइनीज डिश अधिकतर लोगों को काफी पसंद होता है, लेकिन आपको बता दें कि चाइनीज में मोनोसोडियम गूलामेट नामक तत्व होता है, जो अजन्मे बच्चे के लिए काफी खतरनाक होता है।  मोनोसोडियम गूलामेट से कई बार जन्म के बाद बच्चों में डिफेक्ट्स देखे जाते हैं। चाइनीज में मौजूद सोया सॉस में नमक की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती है।

क्या प्रेगनेंसी में हाफ फ्राइड एग नहीं खाना चाहिए? जानें क्या है एक्सपर्ट्स का कहना

प्रेग्नेंसी के दौरान दांतों में क्यों होता है दर्द? जानें कारण और घरेलू उपचार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source