
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : October 14, 2019 10:09 AM IST
इस तकनीक में दवाइयों और सर्जिकल तरीकों की मदद से स्पर्म द्वारा एग को फर्टिलाइज़ करने की कोशिश की जाती है और फिर फर्टिलाइज एग को यूटरस में इम्प्लांट किया जाता है।
आईवीएफ (IVF or In Vitro fertilization) तकनीक की मदद से राजस्थान के कोटा में एक 75 साल की बूढ़ी महिला ने शनिवार देर शाम एक बच्ची को जन्म दिया।
चिकित्सकों ने रविवार को बताया कि बच्ची का वजन मात्र 600 ग्राम है और उसे एक अन्य अस्पताल की नवजात गहन चिकित्सा इकाई में ले जाया गया है, जबकि महिला को कोटा के किंकर हॉस्पिटल में रखा गया है। बाल रोग विशेषज्ञों की एक टीम बच्ची की देखभाल कर रही है ।
निजी अस्पताल की चिकित्सक अभिलाषा किंकर ने कहा कि महिला ने पहले एक बच्चे को गोद लिया था, लेकिन वह अपना खुद का बच्चा चाहती थी, और इसलिए उसने मां बनने की संभावनाओं के बारे में चिकित्सकों से परामर्श किया था। उसने आईवीएफ को आजमाना चाहा। (Woman gave birth at 75 with the help of IVF Technic)
मां की उम्र के कारण गर्भ धारण करने के 6.5 माह बाद सी-सेक्शन के जरिए समय पूर्व बच्चे का जन्म कराना पड़ा, क्योंकि मां शारीरिक और स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर थी। बड़ी दिक्कत यह थी कि महिला के पास सिर्फ एक ही फेफड़ा था, जो चिकित्सा टीम के लिए एक चुनौती था।
यह भी पढ़ें- बच्चे के जन्म के बाद किसी भी मां से ना पूछें ये 4 सवाल !
इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन या (In Vitro fertilization- IVF) असिस्टेड रिप्रॉडक्टिव टेक्नोलॉजी का एक प्रकार है। इस तकनीक की मदद से 70 साल की उम्र तक गर्भधारण किया जा सकता है। अब भारत में भी आईवीएफ के जरिए गर्भधारण को लेकर लोग जागरूक हो रहे हैं और इस तकनीक की मदद से कंसीव भी कर रहे हैं।
इस तकनीक में दवाइयों और सर्जिकल तरीकों की मदद से स्पर्म द्वारा एग को फर्टिलाइज़ करने की कोशिश की जाती है और फिर फर्टिलाइज एग को यूटरस में इम्प्लांट किया जाता है।
(Input: IANS)
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.