पंजाबी सिंगर Sidhu Moosewala की मां ने इन तकनीक से किया बेबी प्लान, जानिए क्या है विधि और कैसे करती है काम

जाने माने पंजाबी सिंगर Sidhu Moosewala की मां ने 58 साल की उम्र में बेबी प्लान किया है। IVF तकनीक से प्लान किए बच्चे के साथ वह अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहती हैं। आइए जानते हैं, क्या है IVF तकनीक और कैसे करती है काम..

WrittenBy

Written By: Gulshan Kumar | Updated : March 1, 2024 12:19 AM IST

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपर स्टार रहे सिंगर Sidhu Moosewala के घर में जल्दी ही एक बच्चे का जन्म होने वाला है। हाल ही में आई जानकारी के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर गर्भवती हैं। जो अगले महीने यानी मार्च में अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Sidhu Moose Wala की मां की उम्र लगभग 58 साल है और उन्होंने आई.वी.एफ. तकनीक की मदद से गर्भ धारण किया है। आपको बता दें कि IVF (In Vitro Fertilization) एक ऐसी तकनीक है जिसकी मदद से ऐसी महिलाएं भी गर्भधारण कर पाती है। जो किसी न किसी कारण से संतान सुख पाने से वंचित रह जाती हैं। आजकल हमारे देश में इस तकनीक का चलन काफी तेजी से सामने आया है। इसलिए जानते हैं क्या है यह तकनीक और कितना आता है खर्च।

क्या है IVF तकनीक? (What is IVF?)

सामान्य भाषा में आईवीएफ को कृत्रिम गर्भाधान की विधि माना जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले महिला के अंडे और पुरुष के शुक्राणुओं को आपस में निषेचन कराया जाता है। यह निषेचन कृत्रिम तरीके से लैब में कराया जाता है। जब इस प्रक्रिया में अंडा भ्रूण में बदलना शुरू हो जाता है। तो इसे महिला के गर्भ में रख दिया जाता है। हालांकि यह प्रक्रिया काफी जटिल है जिसे कई चरणों में पूरा किया जाता है। जिसमें महिला के शरीर से अंडे बाहर निकालना, पुरुष का स्पर्म लेना, एग को फर्टाइल करना और फिर इसे वापस गर्भाशय में रखना शामिल है। इस पूरी प्रक्रिया को होने में लगभग 15 से 20 दिन का समय लग सकता है।

इन लोगों के लिए वरदान है IVF

आईवीएफ ऐसे लोगों के लिए वरदान साबित होती है जो इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहे हैं या जो जेनेटिक कारणों की वजह से कंसीव नहीं कर पा रहे हैं। हेल्थ रिपोर्ट्स की मानें तो 40 साल की आयु को पार कर चुकी महिलाएं आसानी से कंसीव नहीं कर पाती हैं। ऐसी महिलाओं के लिए IVF तकनीक वरदान साबित होती है।

इन बातों का रखें ध्यान (Precaution in IVF)

IVF ट्रीटमेंट शुरू करने से पहले कुछ बातों का क्लीयर होना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कुछ बातें..

  • शराब का सेवन बिल्कुल न करें।
  • दवा समय से लें।
  • बैलेंस डाइट है जरूरी।
  • तनाव से दूर रहें।
  • वजन उठाने से बचें।

कितना आता है खर्च? (Cost Of IVF Treatment)

कुछ हेल्थ रिपोर्ट्स की मानें तो आईवीएफ तकनीक एक महंगी तकनीक है जिसमें एक साइकल का खर्च लगभग 1 लाख रुपए से लेकर 3 लाख रुपए तक हो सकता है। इसके अलावा खर्चा आपकी कंडीशन पर भी डिपेंड करता है कि आपको कितनी दवाओं, टेस्ट या अन्य किसी प्रोसिजर की आवश्यकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source