
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 13, 2026 11:23 AM IST
Sitting job in Pregnancy
क्या आप प्रेग्नेंट हैं? क्या आपको लंबे समय तक ऑफिस में बैठकर काम करना पड़ रहा है? अगर हां, तो ऐसे में आपके मन में कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे, जिसमें पहला सवाल है कि ऑफिस में लंबे समय तक कुर्सी पर बैठना कब तक सुरक्षित है। अच्छी बात यह है कि सामान्य और हेल्दी प्रेग्नेंसी में ज्यादातर महिलाएं डिलीवरी से कुछ सप्ताह पहले तक काम कर सकती हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि घंटों लगातार एक ही पोजिशन में बैठना सही है। इस विषय की अधिक जानकारी के लिए हमने जयपुर स्थित नारायणा हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक्स और जॉइंट रिप्लेसमेंट सीनियर कंसल्टेंट डॉ. हेमेंद्र कुमार अग्रवाल से बातचीत की है। आइए जाानते हैं क्या कहती हैं डॉक्टर-
डॉ. हेमेंद्र कुमार अग्रवाल का कहना है कि प्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने में अगर कोई खाास तरह की दिक्कत जैसे ब्लीडिंग, कमजोरी, ज्यादा उल्टी या हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी नहीं है, तो ऑफिस चेयर पर बैठकर काम करना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। इस दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, इसलिए थकान और बैक पेन जल्दी महसूस हो सकता है।
डॉक्टर कहती हैं कि दूसरी तिमाही प्रेग्नेंसी का सबसे कम्फर्टेबल फेज माना जाता है। इस समय ज्यादातर महिलाएं एनर्जेटिक महसूस करती हैं और बैठकर काम करना आसान लगता है। हालांकि, लगातार 6-8 घंटे कुर्सी पर बैठना ठीक नहीं है। कोशिश करें कि हर 30-40 मिनट में 5 मिनट का ब्रेक लेना जरूरी है। थोड़ा चलना, स्ट्रेच करना और पानी पीना ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रखता है।
तीसरी तिमाही में पेट का आकार बढ़ने के कारण लंबे समय तक बैठना मुश्किल हो सकता है। 7वें महीने के बाद पीठ दर्द, पैरों में सूजन, सांस फूलना और पेल्विक प्रेशर जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में काम करना मना नहीं है, लेकिन बैठने का तरीका और ऑफिस सेटअप सही होना चाहिए।
अगर आपको ये लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें-
इसके अलावा, कोशिश करें कि 8वें महीने के बाद अगर आपको वर्क फ्रॉम होम या कम घंटे काम करने की इजाजत हो, तो इसे जरूर लें। खासकर अगर जॉब में ज्यादा स्ट्रेस हो, लंबे समय तक काम न करें।
Disclaimer : प्रेग्नेंसी में ऑफिस की कुर्सी पर बैठना आमतौर पर पूरे प्रेग्नेंसी पीरियड में सुरक्षित हो सकता है। बशर्ते आप लंबे समय तक लगातार न बैठें और सही पोस्टर बनाए रखें। कोई तय महीना नहीं है कि कब तक बैठना बंद करना चाहिए। यह आपकी हेल्थ, जॉब प्रोफाइल और प्रेग्नेंसी की स्थिति पर निर्भर करता है। इसलिए अपनी बॉडी के संकेतों को समझें और रेगुलर चेकअप के दौरान डॉक्टर से काम और बैठने के समय को लेकर सलाह जरूर लें।