Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

प्रेगनेंसी में क्यों होने लगती है कमर दर्द की परेशानी? डॉक्टर से जानें कम करने के उपाय

Causes of back Pain During Pregnancy : प्रेग्नेंसी के दौरान कमर दर्द की परेशानी काफी ज्यादा लोगों को होती है। अगर आपको यह परेशानी हो रही है, तो एक बार डॉक्टर से सलाह लें। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी में कमर दर्द की परेशानी होने के कारण और इसे कैसे करें कम?

प्रेगनेंसी में क्यों होने लगती है कमर दर्द की परेशानी? डॉक्टर से जानें कम करने के उपाय
Back pain During Pregnancy
VerifiedMedically Reviewed By: Dr. Manisha Saxena

Written by Kishori Mishra |Published : March 5, 2026 12:01 PM IST

Back Pain During Pregnancy : प्रेग्नेंसी एक और जहां, महिलाओं को खुशियां देती हैं। वहीं, इस दौरान महिलाओं के अंदर कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव देखने को मिलते हैं। इन बदलावों में न सिर्फ उल्टी, कब्ज जैसी परेशानी होती है, बल्कि कुछ महिलाओं को कमर दर्द की परेशानी काफी ज्यादा रहती है। मुख्य रूप से प्रेग्नेंसी के दूसरे या फिर तीसरे ट्राइमेस्टर में कमर दर्द की परेशानी काफी ज्यादा रहती है। कुछ लोगों को यह दर्द हल्का और कुछ लोगों को काफी ज्यादा रहता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसकी जानकारी के लिए हमने मदरलैंड हॉस्पिटल में कंसल्टेंट ऑब्सटेट्रिशियन और गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर मनीषा सक्सेना से बातचीत की है। आइए क्या कहती हैं डॉक्टर?

प्रेग्नेंसी में कमर दर्द की परेशानी क्यों होती है?

प्रेग्नेंसी में कमर दर्द की परेशानी कई कारणों से हो सकती है, आइए जानते हैं इनके कारणों के बारे में-

वजन काफी ज्यादा होना

गर्भ धारण करने के कुछ समय बाद से महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। इस दौरान पेट आगे की ओर आने लगती है। साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों का भी वजन बढ़ता है, जिसकी वजह से शरीर का संतुलन बिगड़ने लगता है। इसी वजह से उनको कमर में दर्द की परेशानी महसूस हो सकती है।

Also Read

More News

शरीर का पोस्चर सही न होना

प्रेग्नेंसी में पेट आगे की ओर बढ़ने के कारण शरीर का पोस्चर बदलने लगता है, जिसकी वजह से महिलाओं को बैठने, चलने और सोने में परेशानी होने लगती है। ऐसे में कई बार कमर दर्द की परेशानी भी हो सकती है।

हार्मोन संतुलित न होना

गर्भावस्था के दौरान शरीर का हार्मोन लेवल काफी ज्यादा बिगड़ने लगता है। मुख्य रूप से इस दौरान रिलैक्सिन नाम का हार्मोन शरीर के लिगामेंट्स और जोड़ों को ढीला कर देता है, जिसकी वजह से डिलीवरी आसान हो सकी है। लेकिन इस हार्मोन की वजह से कमर दर्द होने लगता है।

प्रेग्नेंसी में कमर दर्द की परेशानी कैसे करें कम?

गर्भावस्था में अगर आपको कमर दर्द की परेशानी हो रही है, तो आप इसे कम करने के लिए कुछ उपायों की मदद ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

पोस्चर रही रखे

प्रेग्नेंसी के दौरान सही पोस्चर न रखने के चलते कमर दर्द की परेशानी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि चलते-फिरते, बैठते या फिर सोते समय अपना पोस्चर सहीरखें। मुख्य रूप से अगर आप बैठ रहे हैं, तो कमर के पीछे छोटा सा तकिया जरूर रखें। इससे कमर दर्द की परेशानी हो सकती है।

रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें

कमर दर्द की परेशानी अगर आप कम करना चाहते हैं, तो प्रेग्नेंसी के दौरान हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें। इसके लिए आप स्ट्रेचिंग या फिर योग कर सकते हैं। यह मांसपेशियों के लिए काफी अच्छा हो सकता है। इससे दर्द की परेशानी कम हो सकती है।

सही जूते पहनें

प्रेग्नेंसी में हाई हील्स बिल्कुल भी न पहनें। इससे शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है, जो कमर दर्द की परेशानी और ज्यादा बढ़ा सकती है। कोशिश करें कि इस दौरान फ्लैट या फिर आरामदायक जूते ही पहनें।

गर्म सिंकाई करें

अगर आपको कमर दर्द की समस्या काफी ज्यादा हो रही है, तो गर्म सिंकाई भी कर सकते हैं। इससे कमर दर्द से राहत मिलता है, लेकिन कोशिश करें कि 2 से 3 मिनटों के लिए ही गर्म सिंकाई करें। इससे ज्यादा देर के लिए सिंकाई न करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • सही पोस्चर न होने के कारण प्रेग्नेंसी में कमर दर्द हो सकता है।
  • हार्मोनल बदलाव के कारण कुछ लोगों को कमर दर्द की परेशानी हो सकती है।
  • गर्म सिंकाई करने से कमर दर्द कम हो सकता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।