Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Folic Acid In Pregnancy : जब कोई महिला प्रेगनेंसी के लिए तैयार होती है या कंसीव कर लेती है तो डॉक्टर सबसे पहले उसे फोलिक एसिड शुरू करने की सलाह देते हैं। फोलिक एसिड को विटामिन बी9 भी कहते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान लिया जाने वाला फोलिक एसिड (Folic Acid In Pregnancy) एक ऐसा जरूरी पोषक तत्व है जो मां के साथ-साथ शिशु के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। फोलिक एसिड से गर्भ में पल रहे शिशु का बेहतर विकास होता है और उसका ब्रेन व रीढ़ की हड्डी मजबूती से बनती हैं। इसके साथ ही फोलिक एसिड से महिला में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण (Folic Acid Helps Formation Of Red Blood Cells In Women) होता है।
वैसे तो डॉक्टर गर्भवती महिला को फोलिक एसिड की दवा (Folic Acid Tablets) लेने को कहते हैं लेकिन कई ऐसे नेचुरल स्त्रोत भी हैं जिनके सेवन से आप फोलिक एसिड की पर्याप्त मात्रा ले सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि प्रेगनेंसी में फोलिक एसिड की ज्यादा मात्रा भी नुकसान पहुंचा सकती है। तो आइए विस्तार से जानते हैं क्या होता है फोलिक एसिड (What Is Folic Acid), प्रेगनेंसी में फोलिक एसिड लेना क्यों जरूरी है और इसे कितनी मात्रा में लेना चाहिए (Folic Acid Benefits In Pregnancy) हैं? इस विषय की जानकारी के लिए हमने आईवीएफ एक्सपर्ट एट नर्चर की प्रमुख और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना धवन बजाज (Dr. Archana Dhawan Bajaj, Gynaecologist and IVF Expert at Nurture) से बातचीत की है। आइए जानते हैं डॉक्टर से इस विषय के बारे में-
फोलिक एसिड, फोलेट और विटामिन बी9 (Folic Acid, Folate and Vitamin B9) एक ही है। इनका काम आपके द्वारा खाए गए फूड को ग्लूकोज में बदलना होता है जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है। अगर आप बिना दवा लिए शरीर में फोलिक एसिड की कमी को पूरा करना चाहते हैं तो आपको हरी पत्तेदार सब्जियां, खट्टे फल, दालें और नट्स आदि खाना शुरू करना चाहिए। फोलिक एसिड शरीर की ग्रोथ और विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। गर्भवती महिला को इसलिए फोलिक एसिड खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि कन्सीव करते ही बच्चे का डीएनए बनने लगता है और डीएनए बनाने के लिए शरीर को फोलिक एसिड (Folic Acid or DNA) की जरूरत होती है। बच्चे में कोई डिफेक्ट न हो और उनका विकास बेहतर तरीके से हो इसलिए डॉक्टर गर्भधारण के लिए तैयार होने वाली महिलाओं को और प्रेगनेंसी की शुरुआत में ही फोलिक एसिड खाने की सलाह देते हैं।
रिसर्च बताती हैं कि अगर महिला ने प्रेगनेंट होने से पहले ही या प्रेगनेंसी की शुरुआत में ही फोलिक एसिड लेना शुरू कर दिया है तो बच्चे में जन्मजात डिफेक्ट होने के चांस बहुत कम हो जाते हैं और बच्चे की तंत्रिका ट्यूब (Neural Tube) भी सही रहती है। प्रेगनेंसी में फोलिक एसिड लेने से बच्चे में स्पाइना बिफिडा (बच्चे की रीढ़ की हड्डी कमजोर होना) और ऐनिन्सफैली (यह दिमाग की एक बीमारी है जिससे पीड़ित बच्चा जल्दी मर जाता है) जैसे जन्म विकार रोगों को रोका जा सकता है। प्रेगनेंसी में फोलिक एसिड लेने के फायदों में गर्भपात का डर, समय से पहले बच्चे का जन्म या जन्म के दौरान उसका वजन बहुत कम होना, कटा हुआ तालू या होंठ और गर्भ में बच्चे की बनने की धीमी प्रक्रिया को रोका जा सकता है।
प्रेगनेंसी में फोलिक एसिड कितनी मात्रा में लेना चाहिए यह हर महिला पर निर्भर करता है। अगर कोई महिला शारीरिक रूप से कमजोर है या कोई बीमारी है तो डॉक्टर फोलिक एसिड की मात्रा को कम या ज्यादा कर सकते हैं। आमतौर पर गर्भवती को एक दिन में 400 माइक्रोग्राम/0.4 मिलीग्रााम फोलिक एसिड खाने की सलाह दी जाती है। प्रेगनेंसी ही हर तिमाही में फोलिक एसिड लेने की मात्रा बदल जाती है।
हालांकि, फोलिक एसिड की मात्रा अपने हिसाब से तय न करें। डॉक्टर की सलाह पर ही फोलिक एसिड की लें। दवा के साथ अगर आप फोलिक एसिड के अन्य स्त्रोत भी ले रही हैं तो इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।