Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

प्रेग्नेंसी में बैंगन खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान

Side Effects Of Brinjal During Pregnancy: प्रेग्नेंट महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बैंगन की सब्जी न खाने की सलाह दी जाती है। आइए, जानते हैं इस पर क्या है एक्सपर्ट की राय -

प्रेग्नेंसी में बैंगन खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान

Written by priya mishra |Updated : December 26, 2024 5:16 PM IST

Brinjal Side Effects: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। दरअसल, प्रेग्नेंसी में आप जो कुछ भी खाती-पीती हैं, उसका सीधा असर आपके गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ता है। यही वजह है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कुछ चीजों को खाने-पीने की मनाही होती है। दरअसल, गर्भवती महिलाओं को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वो कुछ ऐसा न खाएं-पिएं, जिससे उनके होने वाले बच्चे को नुकसान पहुंचे। ऐसी ही एक धारणा यह है कि गर्भवती महिलाओं को बैंगन नहीं खाना चाहिए। कई लोगों का यह मानना होता है कि बैंगन का सेवन गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु के लिए नुकसानदायक हो सकता है। वहीं, कुछ लोगों को लगता है कि प्रेगनेंसी में बैंगन खाना सुरक्षित है। आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में बैंगन खाना चाहिए या नहीं? 

क्या प्रेग्नेंसी में बैंगन खा सकते हैं? (Can Pregnant Women Eat Eggplant In Hindi)

डायटीशियन अबर्ना माथीवानन के मुताबिक, प्रेग्नेंट महिलाएं बैंगन खा सकती हैं। दरअसल, इसमें फाइबर, फोलिक एसिड और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो भ्रूण के विकास में मदद करते हैं। लेकिन आपको रोज या बहुत अधिक मात्रा में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गर्भावस्था में बैंगन का ज्यादा सेवन करने गर्भपात का खतरा रहता है।

प्रेग्नेंसी में बैंगन खाने के नुकसान (Side Effects Of Eating Eggplant During Pregnancy In Hindi)

  • डायटीशियन अबर्ना माथीवानन बताती हैं कि बैंगन में बहुत ज्यादा मात्रा में फाइटोहार्मोंस होते हैं, जो प्रेग्नेंसी में पीरियड्स को उत्तेजित करने का काम कर सकता है। इससे गर्भस्थ शिशु को नुकसान हो सकता है।
  • इसके अलावा, प्रेग्नेंसी के दौरान बैंगन का अधिक सेवन करने से प्री-मैच्योर डिलीवरी का खतरा भी बढ़ सकता है। दरअसल, बैंगन को टोक्‍सोप्‍लाज्‍मोसिस युक्‍त मिट्टी में उगाया जाता है। यह मिट्टी प्रीमैच्योर डिलीवरी का कारण बन सकती है। इसलिए बैंगन को अच्छी तरह धोकर पकाने के बाद ही खाना चाहिए।
  • प्रेग्नेंसी में बैंगन खाने से कुछ महिलाओं को एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, जिन महिलाओं को पहले से ही एसिडिटी की समस्या है, उन्हें बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए या सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
  • कई प्रेग्नेंट महिलाओं को बैंगन खाने से एलर्जी की समस्या हो सकती है, जिससे उन्हें रैशेज, खुजली और उल्टी आने की समस्या हो सकती हैं।

प्रेग्नेंसी में इस तरह करें बैंगन का सेवन

प्रेग्नेंसी में बैंगन का सेवन करने के लिए इसे पानी से तरह से अच्छी तरह के बाद ही पकाएं और इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें। अगर आपको पहले से ही बैंगन से एलर्जी है, तो भूलकर भी इसका सेवन न करें। इसके अलावा, अगर आपको एसिडिटी, पथरी या पाइल्स जैसी कोई पाचन संबंधी समस्या है, तो बैंगन का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।