Pregnancy in Lockdown: लॉकडाउन के दौरान प्रेग्नेंसी में स्वस्थ रहने के लिए करें वर्चुअल योगा क्लासेज, जानें, प्रेग्नेंसी में योग के फायदे

सोशल डिस्टेंसिंग, सेल्फ-क्वारंटाइन एवं वर्क फ्राॅम होम के बीच, गर्भवती महिलाएं (pregnant woman) अकेलापन, तनाव और अवसाद महसूस कर रही हैं। ऐसे में इनकी मदद के लिए ऑनलाइन प्रीनेटल योगा क्लासेज वर्चुअल लमेज (LAMAZE)  को लॉन्च किया गया है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : April 7, 2020 11:54 PM IST

Pregnancy in lockdown: कोरोनावायरस (COVID-19 in hindi)के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, सेल्फ-क्वारंटाइन एवं वर्क फ्राॅम होम के बीच, गर्भवती महिलाएं (pregnant woman) अकेलापन, तनाव और अवसाद महसूस कर रही हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं की मदद के लिए मदरहुड हॉस्पिटल (नोएडा) ने ऑनलाइन प्रीनेटल योगा क्लासेज वर्चुअल लमेज (LAMAZE)  को लॉन्च किया है। यह बच्चे के जन्म की तैयारी और स्तनपान (Breast Feeding) के लिए सूचना आधारित क्लासेज (yoga classes for pregnant women) होंगी। इस हाॅस्पिटल की फिजियोथेरेपिस्ट एवं लैक्टेशन एक्सपर्ट डाॅ. शिल्पी श्रीवास्तव इस वर्चुअल योगा क्लासेज के लिए एक घंटे के सत्र के जरिए प्रेग्नेंट महिलाओं को अपना मार्गदर्शन दे रही हैं और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए कई आसान योगासन (Yoga during pregnancy) करना सिखा रही हैं।

प्रेग्नेंसी में पिएंगी ये 4 हर्बल टी, तो दूर होगी उल्टी और जी मिचलाने की समस्या

उन्होंने मरीजों को इन वर्चुअल क्लासेज में शामिल करने से पहले उनकी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखी है और डाॅक्टर से सहमति भी ली है। वे महिलाओं को आसान से योगासन जैसे प्राणायाम (सांस के व्यायाम), ब्रीदिंग पोज, कैट पोज (मार्जरी आसन) एवं काऊ पोज (गोमुखासन), चाइल्ड पोज (बालासन) आदि सिखा रही हैं, जो गर्भावस्था में बेहद फायदेमंद होते हैं। वे महिलाएं जिन्हें हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी है, उन्हें इन वर्चुअल क्लासेज में शामिल होने की सलाह नहीं दी गई है।

Yoga in Pregnancy : प्रेग्नेंसी में हर दिन करें ये 3 योगासन, शरीर को होंगे कई फायदे

प्रेग्नेंसी में योग के फायदे (Benefits of yoga in pregnancy) 

1 स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए नियमित व्यायाम (Exercise) बहुत जरूरी है। अगर आपको रोज व्यायाम करने की आदत है, लेकिन लॉकडाउन के कारण आप व्यायाम नहीं कर पा रहे हैं, तो योग सबसे अच्छा समाधान है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी योग काफी फायदेमंद (Pregnancy in lockdown in hindi) होता है। इससे डिलीवरी के दौरान कई समस्याओं से बचा जा सकता है।

2 इन दिनों आप अपने डॉक्टर के पास बार-बार जा भी नहीं सकती हैं, ऐसे में यह ऑनलाइन योग क्लासेज घर बैठे ही आपकी सारी समस्याओं को दूर कर सकता है। योग से न केवल शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी आती है, बल्कि तनाव (stress in pregnancy) और चिंता (anxiety) दूर करने में भी मदद मिलती है। यह स्वस्थ जीवनशैली का सर्वश्रेष्ठ तरीका है। इससे आपकी बीमारियों से लड़ने की ताकत भी बढ़ती है।

Broccoli Benefits in Pregnancy: प्रेग्नेंसी में ब्रोकली खाने के 5 फायदे जानती हैं आप?

3 डाॅ. शिल्पी श्रीवास्तव का कहना है कि डाॅक्टर मरीजों के काॅल पर चैबीसों घंटे उपलब्ध हैं, खासतौर उन महिलाओं के लिए जो न्युक्लियर फैमिली में रहती हैं या सिंगल मदर्स हैं। हम नई मांओं को जरूरत के अनुसार कंसल्टेशन भी दे रहे हैं। डॉक्टर्स उनसे बात कर उनकी चिंता दूर करने की कोशिश करते हैं।

Covid-19 Test Kit: कोविड-19 से लड़ने के लिए इंडियन रेलवे ने तैयार की स्पेशल पीपीई किट, जल्द होगी बाज़ार में उपलब्ध

4 यदि आप प्रेग्नेंट हैं, तो आराम करने के साथ ही शारीरिक रूप से एक्टिव रहना भी जरूरी है। फिजिकली आप जितना एक्टिव रहेंगी, डिलीवरी के दौरान आपको दर्द और तकलीफ उतनी ही कम होगी। प्रेग्नेंसी के दिनों में हल्के काम और व्यायाम (Exercise during Pregnancy) करने से शिशु को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है।

5 एक अध्ययन के अनुसार, प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज (Exercise during Pregnancy) करने से बच्चे को भविष्य में अल्जाइमर जैसी बीमारी होने की आशंका कम हो जाती है। वैसे आप जो भी एक्सरसाइज करें, इन दिनों थोड़ा संभलकर और डॉक्टर से सलाह लेकर ही करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source