... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:09 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
गर्भावस्था के दौरान महिला को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे- वजन बढ़ना, पीठ दर्द, सिर दर्द, चक्कर आना आदि। इन्हीं समस्याओं में से एक है, पैरों में सूजन का आना। हालांकि ये समस्या सभी को नहीं होती है। अगर इन दिनों आपके पैर का साइज आपके पेट से बड़ा होता जा रहे है, तो ये स्थिति गंभीर हो सकती है। मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में गाइनकालॉजिस्ट डॉक्टर शंतला वेदेयर बता रही हैं कि इस अवस्था में पैर मोटे क्यों हो जाते हैं। पढ़ें- छोटे बच्चे और दूसरी गर्भावस्था का एक साथ ऐसे रखें ख़्याल
1) इडिमा (edema)
डॉक्टर के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान वॉटर रिटेन्शन (Water retention) के कारण इडिमा का खतरा हो सकता है। इस समस्या से पैरों में सूजन आ सकती है। गर्भाशय के कारण नसों पर दबाव बनता है, जिस वजह से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। इस प्रकिया में खून के निचले अंगों से दिल तक पहुंचने में बाधा उत्पन्न होती है, जिस कारण पैरों में सूजन शुरु हो जाती है। कई बार इडिमा कम प्रोटीन और कम हीमोग्लोबिन के कारण भी हो सकती है। हालांकि पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और पैरों को ऊंचे स्थान पर रखने सहित कुछ उपायों से आप इस समस्या से बच सकती हैं। कई मामलों में गर्भावस्था के दौरान पैर सामान्य नहीं हो पाते हैं लेकिन डिलीवरी के बाद ये स्थिति सामान्य हो जाती है।
2) हार्मोनल में बदलाव
शरीर को प्रसव के लिए तैयार करने में रिलैक्सटिन (Relaxtin) हार्मोनल मदद करता है। ये जोड़ों को लचीला बनाने और स्केलटल सिस्टम (skeletal system) को लचीला बनाता है। पैर 26 हड्डियों और 30 से अधिक जोड़ों से बना होता है। इस हार्मोनल का प्रभाव केवल पेल्विक क्षेत्र (pelvic area) तक ही सीमित नहीं है बल्कि पूरे पैर पर पड़ता है। इसके कारण आपके जोडों और पैरों में ढीलापन आने लगता है और वो चौड़े होने लगते हैं।
3) वजन बढ़ना
गर्भावस्था में वजन बढ़ने से ना केवल आपके पैरों का आकार बढ़ता है बल्कि ये उत्प्रेरक (catalyst) के रूप में भी कार्य करता है। अगर आपका बहुत ज्यादा वजन बढ़ रहा है, तो इससे आपके पैरों पर भी ज्यादा दबाव बनता है। पैरों पर दबाव के कारण आपके जोड़ चौड़े होने लगते हैं।
इन बातों का रखें ख़्याल
अगर आपको लगता है कि आपके पैर की मोटी उंगलियों के कारण आपके पैर पुराने जूते-चप्पलों में फिट नहीं हो रहे हैं, तो नए जूते खरीदने से पहले इन बातों को ध्यान रखें-
चित्र स्रोत - Shutterstock